• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस vs टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस : कौनसी कार खरीदें?

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और टाटा हैरियर ईवी मास-मार्किट सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक कारें हैं। क्लाविस ईवी सेगमेंट की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक 3-रो एमपीवी कार है, जबकि हैरियर ईवी टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जो अपने प्राइस रेंज की सबसे ज्यादा पावरफुल है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 04, 2025 18:57 ist
    info icon
    published onAug 04, 2025 18:57 IST
    last updated onAug 04, 2025 18:57 IST
    139 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और टाटा हैरियर ईवी मास-मार्किट सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक कारें हैं। क्लाविस ईवी सेगमेंट की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक 3-रो एमपीवी कार है, जबकि हैरियर ईवी टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जो अपने प्राइस रेंज की सबसे ज्यादा पावरफुल है। किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस की कीमत टाटा हैरियर ईवी के मिड-वेरिएंट फियरलेस प्लस के काफी करीब है। यहां हमनें इन दोनों कारों का कंपेरिजन किया है तो चलिए जानते हैं इनमें से किस कार को खरीदना है फायदे का सौदा :- 

    कीमत 

    Kia Carens Clavis EV HTX Plus rear design

    Tata Harrier EV Fearless Plus front design

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस 

    टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस 

    24.49 लाख रुपये 

    23.99 लाख रुपये से 24.99 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार हैं। 

    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस में सिंगल 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, जबकि टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 65 केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं।

    • टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस 65 केडब्ल्यूएच वर्जन क्लाविस ईवी से 50,000 रुपये ज्यादा सस्ता है, जबकि 75केडब्ल्यूएच वेरिएंट कैरेंस क्लाविस ईवी से 50,000 रुपये महंगा है। 

    साइज 

    Kia Carens Clavis EV HTX Plus side profile

    Tata Harrier EV Fearless Plus side design

    साइज 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 

    टाटा हैरियर ईवी

    अंतर

    लंबाई

    4550 मिलीमीटर 

    4607 मिलीमीटर 

    (-57 मिलीमीटर )

    चौड़ाई 

    1800 मिलीमीटर 

    2132 मिलीमीटर *

    (-332 मिलीमीटर )

    ऊंचाई 

    1730 मिलीमीटर 

    1740 मिलीमीटर 

    (-10 मिलीमीटर )

    व्हीलबेस 

    2780 मिलीमीटर 

    2741 मिलीमीटर 

    + 39 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    216 लीटर

    502 लीटर

    (-286 लीटर)

    फ्रंक 

    25 लीटर

    67 लीटर तक 

    (-42 लीटर)

    *ओआरवीएम्स समेत

    • हैरियर ईवी कैरेंस क्लाविस ईवी से 57 मिलीमीटर लंबी, 332 मिलीमीटर चौड़ी और 10 मिलीमीटर ऊंची कार है। 

    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के व्हीलबेस का साइज हैरियर ईवी से 39 मिलीमीटर ज्यादा है।

    • कैरेंस क्लाविस ईवी के मुकाबले हैरियर ईवी में 286 लीटर की ज्यादा बूट स्पेस और 42 लीटर की अतिरिक्त फ्रंक स्पेस मिलती है। 

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

    Kia Carens Clavis EV HTX Plus

    स्पेसिफिकेशन 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस ईआर

    टाटा हैरियर ईवी 

     

    फियरलेस 65

    फियरलेस 75

    बैटरी पैक 

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    65 केडब्ल्यूएच 

    75 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    1

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    पावर

    171 पीएस

    238 पीएस

    238 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    315 एनएम

    315 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज 

    490 किलोमीटर (एआरएआई) 

    538 किलोमीटर (एमआईडीसी पार्ट I+II)

    627 किलोमीटर (एमआईडीसी पार्ट I+II)

    • टाटा हैरियर ईवी कैरेंस क्लाविस ईवी से 67 पीएस की ज्यादा पावर और 60 एनएम का ज्यादा टॉर्क देती है। 

    • किआ की इलेक्ट्रिक एमपीवी कार में फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है, जबकि हैरियर ईवी में रियर-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है। 

    • हैरियर ईवी फियरलेस 65 कैरेंस क्लाविस ईवी के मुकाबले 48 किलोमीटर की ज्यादा रेंज देती है, जबकि फियरलेस 75 कैरेंस क्लाविस ईवी से 137 किलोमीटर की ज्यादा रेंज देती है। 

    • टाटा हैरियर ईवी को ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है, जो कि इसमें केवल इसके टॉप वेरिएंट के साथ दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें : किआ कैरेंस क्लाविस ईवी vs हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक: कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    फीचर 

    Kia Carens Clavis EV HTX Plus dashboard

    Tata Harrier EV Fearless Plus dashboard

    फीचर्स 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस 

    टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस 

    एक्सटीरियर

    • ऑटो-एलईडी हेडलाइट के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • एलईडी फॉग लाइट

    •  कनेक्टेड एलईडी टेललाइट

    • फ्रंट और रियर स्किड प्लेट

    •  रूफ रेल्स

    •  रूफ माउंटेड स्पॉइलर

    •  शार्क-फिन एंटीना

    •  एक्टिव एयर फ्लैप्स

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

    • वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और टेललाइट

    •  एलईडी डीआरएल्स के साथ चार्जिंग इंडिकेटर

    • सिक्वेन्शियल टर्न इंडिकेटर्स

    • ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट

    •  कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट एलईडी फॉग फ्लाइट

    •  रियर फॉग लाइट

    •  रूफ रेल्स

    • शार्क-फिन एंटीना

    • एरो इंसर्ट के साथ 19-इंच अलॉय व्हील्स

    • इंटीग्रेटेड साइड-स्टेप

    इंटीरियर 

    • ट्राइटन नेवी और बेज डुअल-टोन इंटीरियर

    • लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • सेकंड रो की सीटों के लिए वन-टच इलेक्ट्रिक टम्बल

    • कप होल्डर और आईटी डिवाइस होल्डर के साथ रिट्रैक्टेबल सीट बैक टेबल

    • सेकंड रो पैसेंजर के लिए सनशेड

    • रियर डोर के लिए पडल लैंप

    • 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    • फुटवेल लैंप

    • डुअल-टोन ग्रे और ब्लैक इंटीरियर

    •  लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    •  रियर विंडो सनशेड

    •  रियर कंफर्ट हेडरेस्ट

    •  डैशबोर्ड और सनरूफ के लिए एम्बिएंट लाइटिंग

    •  पडल लैंप

    • कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट

    कंफर्ट 

     

    • 12.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • ऑटो एसी

    • रिमोट स्टार्ट फंक्शन के साथ कीलेस एंट्री

    • ड्राइवर साइड विंडो के लिए वन टच-अप/डाउन फंक्शन

    • स्मार्ट की के ज़रिए ऑल विंडो अप/डाउन

    • सेकंड रो सीटों में 60:40 स्प्लिट फंक्शन

    • थर्ड रो सीटों के लिए 50:50 स्प्लिट फंक्शन

    • फोर वे पावर्ड ड्राइवर सीट

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक फंक्शन

    • मल्टी-ड्राइव मोड

    • रीजेनरेटिव ब्रेकिंग

    • पैडल शिफ्टर्स

    • फ्रंट रो के लिए 12वोल्ट पावर आउटलेट

    • 5 यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट 

    • क्रूज कंट्रोल

    • व्हीकल-2-लोड टेक्नोलॉजी

    • एयर प्यूरीफायर

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और ऑटो फोल्ड ओआरवीएम्स (आउटसाइड रियरव्यू मिरर)

    • ऑटो डिमिंग आईआरवीएम (इनसाइड रियर व्यू मिरर)

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • ऑटो एसी

    •  रियर एसी वेंट

    • कीलेस एंट्री

    • रियर सीट में 60:40 स्प्लिट फ़ंक्शन

    • ड्राइवर साइड वन टच-अप/डाउन विंडो

    • वेलकम फीचर के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट

    • 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक फंक्शन

    • मल्टी-ड्राइव मोड, टेरेन मोड

    •  रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स

    •  कूल्ड फ्रंट आर्मरेस्ट

    • 45वाट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर

    • क्रूज कंट्रोल

    • व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी

    • व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) टेक्नोलॉजी

    • एक्यूआई डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम्स  (आउटसाइड रियर मिरर)

    • ऑटो डिफॉगर

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (इनसाइड रियर व्यू मिरर)

    इंफोटेनमेंट 

    • 12.25-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 10 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    सेफ्टी 

    • 6 एयरबैग

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • एबीएस के साथ ईबीडी 

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

    •  रियर वाइपर और वॉशर

    • रियर डिफॉगर

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • हिल होल्ड कंट्रोल

    • वर्चुअल इंजन साउंड नॉइज (वीईएसएस)

    • 360-डिग्री कैमरा

    • बाइंड स्पॉट मॉनिटर

    • लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    • 7 एयरबैग

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल

    • अकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (एवीएएस)

    • 360-डिग्री कैमरा

    • सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक

    • किआ और टाटा की इलेक्ट्रिक कारें काफी फ्यूचरिस्टिक है। हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट में वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ स्मार्ट डिजिटल डीआरएल्स दी गई है जो इसे काफी आकर्षक लुक देती हैं। 
    • किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट और हैरियर ईवी के मिड-वेरिएंट में मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जबकि हैरियर ईवी में पैनोरमिक सनरूफ के लिए मूड लाइटिंग भी दी गई है।  

    • कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और व्हीकल-2-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी दी गई है। 

    • हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट में 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, टेरेन मोड और व्हीकल-2-व्हीकल (वी2वी) जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। हैरियर ईवी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए स्मॉल 10.25-इंच यूनिट दी गई है। 

    • सेफ्टी के मामले में यह दोनों कारें लगभग जैसी हैं। हैरियर ईवी में अतिरिक्त नी एयरबैग्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का अभाव है जो कि कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट में दिया गया है। 

    निष्कर्ष :

    Kia Carens Clavis EV rear design

    Tata Harrier EV Fearless Plus rear

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस और टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस फीचर्स के मामले में लगभग एक जैसी हैं। हैरियर ईवी 65केडब्ल्यूएच वेरिएंट के मुकाबले कैरेंस क्लाविस ईवी में 50,000 कम प्राइस पर लेवल 2 एडीएएस दिया गया है और यह गाड़ी 3-रो सीटिंग लेआउट में आती है। जबकि, 5-सीटर कार होने के बावजूद हैरियर ईवी में क्लाविस ईवी के मुकाबले साइज का एडवांटेज मिलता है और इसमें ज्यादा बूट स्पेस और फ्रंक स्टोरेज भी दी गई है। हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट में ना केवल पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, बल्कि यह ज्यादा रेंज भी देती है।  

    यदि आप 3-रो ऑल-इलेक्ट्रिक एमपीवी कार खरीदना चाहते हैं और आप गाड़ी में एडीएएस फीचर को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं तो आप किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स प्लस वेरिएंट को चुन सकते हैं। वहीं, अगर आपके लिए परफॉरमेंस और रेंज ज्यादा महत्व रखती है तो आप टाटा हैरियर ईवी फियरलेस प्लस वेरिएंट खरीद सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है