• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप रैंगलर

    4.724 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 66.20 - 73.55 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    जीप रैंगलर कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Wrangler के 3 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹66.20L से, सभी 2.0L GME T4 turbo petrol (270 hp / 400 Nm) के साथ 8-speed automatic. यह Jeep का आइकॉनिक off-roader है और इंडिया की इकलौती SUV जिसमें removable hardtop और doors मिलते हैं। Unlimited (₹66.20L) 4-door है, इसमें Selec-Trac full-time 4WD (2.72:1 crawl), 6 airbags, 31.2cm Uconnect 5 टचस्क्रीन Apple CarPlay + Android Auto के साथ, premium McKinley trim में 12-way power heated फ्रंट सीट्स, heated स्टीयरिंग, overhead sound bar वाला 8-speaker सिस्टम, dual-zone क्लाइमेट, stop & go के साथ adaptive cruise, full-speed forward collision warning, Gorilla Glass windshield और 3-piece Freedom Top hardtop मिलते हैं। Rubicon (₹70.80L) हार्डकोर स्पेक है, इसमें 4:1 low range वाला Rock-Trac 4WD, TruLoc फ्रंट + रियर locking differentials, axle articulation के लिए electronic sway-bar disconnect, Nappa लेदर, subwoofer वाला Alpine 9-speaker ऑडियो और grille में फ्रंट off-road कैमरा मिलता है। Willys 41 Special Edition (₹70.31L) सबसे ऊपर है, इसमें WW2 से इंस्पायर्ड heritage स्टाइलिंग मिलती है। ज़्यादातर बायर्स Unlimited (₹66.20L) पर आते हैं, open-top capability, full-time 4WD और पूरा kit इसी में मिल जाता है, और Rubicon के locked differentials तथा sway-bar disconnect के लिए ~₹4.60L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता, जिन्हें आप सिर्फ एक्सट्रीम trails पर ही यूज़ करेंगे।

    और देखें
    रैंगलर अनलिमिटेड(बेस मॉडल)1995 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 11.4 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹66.20 लाख*
    टॉप सेलिंग
    रैंगलर रुबिकॉन1995 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.6 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹70.80 लाख*
    हाल ही में पेश हुई
    रैंगलर whitecap एडिशन(टॉप मॉडल)1995 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.6 किमी/लीटर
    ₹73.55 लाख*

    जीप रैंगलर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1995 सीसी
    पावर268.2 बीएचपी
    टॉर्क400 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    ड्राइव टाइप4डब्ल्यूडी
    फ्यूलपेट्रोल

    रैंगलर 2026: लेटेस्ट updates

    • 22 सितंबर 2025: नई जीएसटी दरें लागू होने के साथ जीप रैंगलर की प्राइस 4.84 लाख रुपये तक कम हो गई है। जीप रैंगलर की नई कीमत 64.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    • 9 सितंबर 2025: भारी बचत! जीएसटी दरों में कटौती के चलते जीप रैंगलर की कीमत 4.84 लाख रुपये तक कम हुई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

    • 1 सितंबर 2025: सितंबर महीने में जीप रैंगलर पर करीब एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • 28 मई 2025: जीप रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन का स्टॉक लॉन्च के दो सप्ताह में ही बिक गया है। इसकी कीमत 73.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

    और देखें

    रैंगलर expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • अच्छा डिजाइन और बेहतर रोड प्रजेंस
    • अब केबिन ज्यादा प्रीमियम और ज्यादा फीचर लोडेड

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी में किया जा सकता था सुधार
    • अभी भी 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल में उपलब्ध, जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 8वी6 और वी8 इंजन का मिलता है विकल्प

    जीप रैंगलर रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “2024 जीप रैंगलर प्रीमियम होने के साथ-साथ दमदार भी है, और अब इसका केबिन ज्यादा अपमार्केट और ज्यादा फीचर लोडेड हो गया है। यह एक ऑफ रोडिंग कार है।”

    2024 Jeep Wrangler

    जीप रैंगलर फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और ऑफ रोडिंग केपेबिलिटी के अलावा इस एसयूवी में और बहुत कुछ है। रैंगलर प्रीमियम ऑफ रोड व्हीकल सेगमेंट में आती है जिसका मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर से है जो इससे ज्यादा प्रीमियम ऑफ रोडिंग एसयूवी है।

    हालांकि, इंडियन मार्केट में जीप रैंगलर हमेशा से ही एक टफ और रग्ड ऑफ रोडर रही है जो कि कैसे भी रास्तों का सामना कर सकती है। मगर इसकी ज्यादा कीमत को देखते हुए इसका केबिन काफी प्लेन और आउटडेटेड नजर आता था। हालांकि अब ये चीज बदल गई है, क्योंकि इसका केबिन ज्यादा प्रीमियम हो गया है और इसमें अब ज्यादा फीचर्स भी दे दिए गए हैं। इस कार के साथ हमनें पंजाब के हर भरे इलाकों में ऑफ रोडिंग की और कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस फेसलिफ्ट जीप रैंगलर के साथ, ये आप जानेंगे आगे:

    और देखें

    2024 Jeep Wrangler Front

    रैंगलर हमेशा से ही एक आकर्षक कार रही है और ये अब पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। रैंगलर का डिजाइन तो उतना नहीं बदला है, मगर इसमें कुछ ऐसे अपडेट्स दे दिए गए हैं जिससे ये अब ज्यादा मॉडर्न हो गई है। इसमें 7 स्लैट ग्रिल दी गई है जो अब ज्यादा बड़ी हो गई है जिसके कारण इंजन को अच्छा एयरफ्लो भी मिलता है। 

    2024 Jeep Wrangler Rear

    दूसरी अच्छी चीज इसके अलॉय व्हील्स है जो ऑफ रोड टायरों के साथ शानदार नजर आ रहे हैं। पहले इसमें पीछे टॉप पर एंटीना दिया गया था जो अब विंडशील्ड में लगा दिया गया है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से बना है। इससे ऑफ रोडिंग के दौरान स्क्रैच नहीं लगेंगे और आपका एंटीना भी अब सेफ रहेगा। इसके बैक पोर्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जो पहले जैसा ही नजर आ रहा है।

    2024 Jeep Wrangler Accessorized Version

    हमें इस ड्राइव के लिए रैंगलर का एसेसरीज वाला वर्जन दिया गया था। इसका डिजाइन तो रेगुलर रूबिकॉन जैसा ही है, मगर इसमें ओपन टॉप, ट्युबुलर डोर और कुछ एसेसरीज दी गई है। जंगल के बीच एक ऑफ रोड ट्रैक पर रैंगलर ने ये बता दिया कि वो सिर्फ सीधी सपाट सड़कों पर चलने के लिए ही नहीं बनी है, बल्कि इसका असली नाता तो ऐसी जगहों से ही है। ऐसे में रोमांच के शौकीन तो इस कार को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

    और देखें

    2024 Jeep Wrangler Cabin

    जहां इसके एक्सटीरियर में थोड़े बहुत ही बदलाव किए गए हैं तो वहीं इसके इंटीरियर को बड़े अपडेट्स दिए गए हैं। जीप ने इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड दिया है जिसे लैदर फिनिशिंग दी गई है जिसके कारण अंदर से ये प्रीमियम दिखने के साथ साथ रग्ड भी नजर आ रही है। इसके एसी बटन और सेंटर कंसोल का डिजाइन तो पहले जैसा ही है, मगर इन्हें वॉटर रेसिसटेंट रखने के लिए सील भी किया गया है।

    इन चीजों से ना सिर्फ केबिन में प्रीमियमनैस नजर आ रही है, बल्कि फील करने में भी ये प्रीमियम है। इसमें इस्तेमाल किए गए मैटेरियल्स की क्वालिटी अच्छी है और केबिन में हर चीज इसकी कीमत को देखते हुए वाजिब लगती है। इसके स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए दिए गए बटन काफी अच्छे हैं और डैशबोर्ड पर लैदर की पैडिंग छूने में काफी अच्छी लगती है। यहां तक कि हार्ड ऑफ रोडिंग करते हुए जब कार हिलती डुलती है तो भी इसके किसी एलिमेंट से कोई आवाज नहीं आती है। पुरानी रैंगलर की तरह इसके 2024 मॉडल में भी वॉशेबल इंटीरियर दिया गया है।

    2024 Jeep Wrangler Front Seats

    सीट की बात करें तो इसकी बड़ी-बड़ी सीटों की कंटूरिंग में आप आराम से बैठ सकते हैं, मगर ऑफ रोडिंग के दौरान आप सीट से बाउंस भी होता हुआ खुद को पा सकते हैं। मगर इस चीज से आप अनकंफर्टेबल तो नहीं होंगे, क्योंकि आप इससे ज्यादा इस कार की ऑफ रोडिंग क्षमताओं का मजा उठाएंगे। इसकी सीटों की कुशनिंग काफी सॉफ्ट है और सुविधा के लिए इसकी दोनों फ्रंट सीट्स में 12-वे पावर एडजस्टेबल फंक्शन दिया गया है।

    फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी

    2024 Jeep Wrangler 12-way Powered Seats

    इसमें 12-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के कंट्रोल को भी वॉटर रेसिस्टेंस बनाने के लिए सील किया गया है, जिससे रैंगलर पूरी तरह से पानी से बची रह सकती है और जब बात फीचर्स की आती है तो जीप ने इसमें प्रीमियमनैस को बढ़ाने के लिए कुछ नए फीचर्स दिए हैं।

    2024 Jeep Wrangler 12.3-inch Touchscreen Infotainment System

    इस ऑफ रोडिंग एसयूवी में 12.3 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो स्मूदली काम करता है और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 552 वॉट का अल्पाइन साउंड सिस्टम, बाहर के शोर को ब्लॉक करने वाला 7 एरे माइक्रोफोन और ग्रिल में लगा हुआ डेडिकेटेड ऑफ रोड कैमरा भी दिया गया है, जो वाकई काफी काम भी आता है। जीप ने इसमें हीटेड फ्रंट सीट्स और हीटेड स्टीयरिंग का फीचर भी दिया है जो कि ठंड के मौसम में काफी काम का फीचर साबित होगा।

    2024 Jeep Wrangler Dual-zone Climate Control

    इन सबके अलावा जीप रैंगलर में 7 इंच टीएफटी मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और एक ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके 2024 मॉडल में आपको उम्मीदों से ज्यादा ही चीजें मिलेगी, मगर फिर इसमें वो लाइफस्टाइल एलिमेंट भी आ जाता है।

    प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर इसके सब दरवाजों पर 1 लीटर का बॉटल होल्डर, सेंटर कंसोल में 2 कपहोल्डर्स, रियर सेंटर आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर्स के साथ फोन रखने के लिए एक स्लॉट, एक छोटा ग्लवबॉक्स, सेंटर आर्मरेस्ट में स्टोरेज और सीटबैक पॉकेट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    रियर सीट एक्सपीरियंस

    2024 Jeep Wrangler Rear Seats

    जहां रैंगलर की फ्रंट सीटें काफी प्रीमियम और कंफर्टेबल है तो वहीं इसकी रियर सीटें भी ऐसी ही हैं। जीप अपनी रैंगलर को 5 सीटर एसयूवी कहती है, मगर इसकी बैक सीट पर तीन लोग आराम से नहीं बैठ सकते हैं। यहां दो लोगों को बैठाना ही ज्यादा मुनासिब साबित होता है जिन्हें अच्छा खासा स्पेस मिल जाता है, मगर अंडरथाई सपोर्ट की कमी के चलते फिर रियर पैसेंजर्स अनकंफर्टेबल हो जाते हैं।

    कुल मिलाकर कहें तो छोटे ट्रिप्स के लिए तो ये ​सीटें कंफर्टेबल साबित हो सकती है, मगर लंबे ट्रिप्स में आपको इनपर बैठे रहकर थकान महसूस हो सकती है।

    और देखें

    2024 Jeep Wrangler Airbags

    फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद रैंगलर की सेफ्टी भी बेहतर हो गई है। इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं जो कि आपको इसके ओपन टॉप डोर लेस वर्जन में भी मिल जाएंगे। ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और एक रियरव्यू कैमरा जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स के अलावा 2024 जीप रैंगलर में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    और देखें

    2024 Jeep Wrangler

    2024 जीप रैंगलर में केवल 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया गया है जो 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये इंजन 270 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे आप इस कार से कहीं भी कैसे भी रास्तों पर लेकर जा सकते हैं। 

    2024 Jeep Wrangler Gear Knob

    हमें जीप रैंगलर के साथ कुछ ही समय बिताने का मौका मिला और इसे हमनें डामर की सड़क पर थोड़ा ही ड्राइव किया जिसका एक्सपीरियंस हम आगे आपसे शेयर करने जा रहे हैं। इसका इंजन काफी रिफाइंड है और काफी स्मूद तरीके से पावर डिलीवर करता है। इसके अलावा इस इंजन से मिलने वाली 400 एनएम की टॉर्क इसी कैपेसिटी वाली दूसरी डीजल कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।

    हाईवे पर रैंगलर काफी फुर्तिली महसूस होती है जिसकी टॉप स्पीड 174 किलोमीटर प्रति घंटे ही है, मगर इतनी बड़ी ऑफ रोडर के लिए ये स्पीड काफी है। यदि आपके पास 2024 रैंगलर है तो आपको इसके साथ ज्यादा समय ऑफ रोडिंग करते हुए बिताना चाहिए, क्योंकि वहीं इसका असली दमखम नजर आएगा।

    और देखें

    2024 Jeep Wrangler

    हमनें इसे काफी ज्यादा ऑफ रोड ही ड्राइव किया जो कि कई कारों के लिए एक कंफर्टेबल जगह नहीं होती है, ऐसे में रैंगलर की राइड क्वालिटी के बारे में बात करना इतना आसान नहीं होगा। मगर फिर भी रैंगलर इस मोर्चे पर अच्छी है और ऑफ रोडिंग के दौरान इसके सस्पेंशंस रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना आराम से कर लेते हैं।

    ऑफ रोड क्षमता

    2024 Jeep Wrangler Off-Roading

    जैसा कि हमनें पहले भी बताया जीप रैंगलर को हमने ज्यादातर ऑफ रोड चलाया है जिसे इसकी क्षमताओं को परखने के लिए ही डिजाइन किया गया था और इसके सामने चुनौतियां भी रखी गई थी। हमें एक 35 डिग्री की स्लोप पर चढ़ना था जहां मिट्टी, कीचड़ और चट्टानों का सामना करते हुए हमें सतलज नदी के कुछ हिस्से का भी सामना करना था। जीप रैंगलर ने इन सब चीजों का आराम से सामना कर लिया। लेकिन ये बात भी बता दें कि इस ट्रैक को खासतौर पर इसी के लिए डिजाइन किया गया था।

    2024 Jeep Wrangler

    लो रेश्यो ट्रांसफर केस, लॉकिन्ग फ्रंट एंड रियर डिफ्रेंशियल और इलेक्ट्रॉनिकली डिस्कनेक्टिंग फ्रंट स्वे बार के साथ रैंगलर हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थी। 2024 अपडेट के तहत इसमें नया डाना रियर डिफ्रेंशियल दिया गया है जिसकी टोईंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। अच्छी खासी टॉर्क और जीप रॉक ट्रैक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ हम आसानी से खड़ी चढ़ाई चढ़ गए और एक चट्टानी रास्ते को भी पार कर लिया।

    और देखें

    2024 Jeep Wrangler

    जीप रैंगलर 2024 अब भी एक 'ऑफ रोडर' ही है और नए एवं बेहतर केबिन के साथ अब ये एक प्रीमियम लाइफस्टाइ​ल व्हीकल बन गया है जिसकी कीमत देखने के बावजूद भी आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ये कार कहीं भी जा सकती है, किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है और एडीएएस का फीचर मिलने के बाद तो अब ये और ज्यादा सेफ हो गई है। इस कार को ड्राइव करते हुए आपको यकीनन लोगों का अटेंशन जरूर मिलेगा जो कि इसी कीमत में आने वाली दूसरी कारों को नहीं मिलता है और साथ ही ये इतनी दमदार दिखाई पड़ती है कि दूसरी कारें आपके लिए अपने आप रास्ता दे देंगी।

    2024 Jeep Wrangler

    मगर ये कार हर किसी के लिए नहीं बनी है। कई लोग इस कार को ड्राइव करना चाहेंगे और खुद को दुनिया का सबसे बड़ा और आजाद इंसान समझने की ​फीलिंग लेना चाहेंगे, मगर ये कार उन लोगों के लिए है जो लगातार ऑफ रोडिंग करते हैं। ये आपके गैराज में एक सेकंडरी कार हो सकती है। इसकी कीमत 70 लाख रुपये के आसपास ही है, जिसमें आप इससे ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी कार ले सकते हैं जो आपके रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से फिट भी बैठेंगी। अगर आप हैवी ऑफ रोडिंग वाली कार ढूंढ रहे हैं जिसमें रूफ और दरवाजे ना हो तो 2024 जीप रैंगलर आपके लिए ही बनी है।

    हम 2024 जीप रैंगलर के साथ थोड़ा ज्यादा वक्त बिताते हुए आपको आगे भी एक डीटेल्ड रिव्यू देंगे, जिसमें इसकी सिटी और हाईवे परफॉर्मेंस, राइड कंफर्ट और ऑफ रोड केपेबिलिटी को अच्छे से परखा जाएगा।

    और देखें

    जीप रैंगलर कलर

    भारत में जीप रैंगलर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • रैंगलर एनविल क्लियर कोट कलरएनविल क्लियर कोट
    • रैंगलर back on coloriser olive कलरback on coloriser olive
    • रैंगलर फायर क्रैकर रेड कलरफायर क्रैकर रेड
    • रैंगलर ब्लैक कलरब्लैक
    • रैंगलर ब्राइट व्हाइट कलरब्राइट व्हाइट
    • रैंगलर billet कलरbillet

    comparing जीप रैंगलर rivals

    जीप रैंगलर
    जीप रैंगलर
    Rs.66.20 - 73.55 लाख*
    होंडा जेडआर-वी
    होंडा जेडआर-वी
    Rs.50 लाख*
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी
    Rs.49.90 लाख*
    वोल्वो ईएक्स40
    वोल्वो ईएक्स40
    Rs.49 लाख*
    बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे
    बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे
    Rs.45.80 - 48.90 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    Rs.43.35 - 48.77 लाख*
    मर्सिडीज जीएलए
    मर्सिडीज जीएलए
    Rs.51.80 - 55 लाख*
    टोयोटा कैमरी
    टोयोटा कैमरी
    Rs.48.69 लाख*
    रेटिंग4.7User Review (24)4.8User Review (3)5User Review (2)4.2User Review (53)4.7User Review (12)4.5User Review (241)4.4User Review (32)4.8User Review (42)
    फ्यूल टाइपपेट्रोलपेट्रोलपेट्रोलइलेक्ट्रिकपेट्रोलडीजलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन1995 सीसी1993 सीसी1499 सीसीलागू नहीं1499 सीसी2755 सीसी1332 सीसी - 1950 सीसी2487 सीसी
    पावर268.2 बीएचपी181 बीएचपी154.21 बीएचपी237.99 बीएचपी154 बीएचपी201.15 बीएचपी160.92 - 187.74 बीएचपी227 बीएचपी
    वर्तमान में देख रहे हैंरैंगलर बनाम जेडआर-वीरैंगलर बनाम एक्स1 एलडब्ल्यूबीरैंगलर बनाम ईएक्स40रैंगलर बनाम 2 सीरीज ग्रां कूपेरैंगलर बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडररैंगलर बनाम जीएलएरैंगलर बनाम कैमरी

    जीप रैंगलर वीडियो

    • Jeep Wrangler - Fancy Feature

      जीप रैंगलर - Fancy Feature

    जीप रैंगलर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • 2024 जीप रैंगलर फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2024 जीप रैंगलर फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      रैंगलर प्रीमियम ऑफ रोड व्हीकल सेगमेंट में आती है जिसका मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर से है जो इससे ज्यादा प्रीमियम ऑफ रोडिंग एसयूवी है।

      भानुon मई 07, 2024

    जीप रैंगलर यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड24 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (24)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (9)
    • कंफर्ट (11)
    • माइलेज (3)
    • इंजन (3)
    • इंटीरियर (3)
    • कीमत (1)
    • पावर (5)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • h
      harshvardhan raj on अक्टूबर 04, 2026
      4.8
      No Doubt Best Off Roader
      Best car for off-roading, and no car can compete with it in this range, for sure. I can assure you that this car’s performance is the best, with no doubt about it. I am saying this from experience, it has been tried and tested, and the experience cannot be explained in words. I must say, if you are looking for an off-roader with 4x4 features, this car is the best for you.
      और देखें
    • b
      blackrider on जून 11, 2026
      4.3
      Road Review
      My uncle owns the base model of the wrangler but this is the best car from city to offroad it does, it's job well at 140+ speed, it's stable on highway and smooth like butter. It's completely built for abuse and the best vehicle I've ever experienced, honestly the looks are awesome and so many modifications options like detaching roof and doors, bumper mounts, and many more, honestly a must buy if anybody is looking for a 4x4 off-roader in high budget.
      और देखें
      1
    • b
      brajraj सिंह sisodiya on फरवरी 10, 2026
      5
      Best Car In The Segment
      What really seals the deal is the community and culture. Owning a Wrangler means joining a global family of adventurers. The aftermarket support is massive, customization options are endless, and that famous Jeep wave makes every drive feel like you are part of something bigger, it is the best off-road and muscular car. I love jeep wrangler my all time favorites car and I like the look and road presence of this car.
      और देखें
      1
    • n
      navneet on दिसंबर 30, 2025
      5
      I Have Not Purchased But
      I have not purchased but drove once genuinely you ask me it's one of the best car in india the best off-roading car the features of this car is immeasurable it use to open from top which makes it more powerful the interior feels like home premium leather seat and comfortable. It is one of the best power ful car with best engine makes it reliable for the terrain region.
      और देखें
    • a
      ashutosh saxena on दिसंबर 04, 2025
      4.3
      Great Off-Road Car
      The Jeep Wrangler has a strong and premium feel. It feels very Stylish and stands out in public. Performance is smooth, comfort is decent for an off-roader, and the build quality feels solid. Mileage can be a bit better, but the overall capability and style make the price worth it. Also the Red colour looks bold on it
      और देखें
    • अधिक देखें

    जीप रैंगलर माइलेज

    जीप रैंगलर केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। जीप रैंगलर का माइलेज 10.6 किमी/लीटर से 11.4 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक11.4 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      जीप रैंगलर प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) जीप रैंगलर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में रैंगलर की ऑन-रोड कीमत 76,37,506 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) रैंगलर और जेडआर-वी में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) रैंगलर की कीमत 66.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम और जेडआर-वी की कीमत 50 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) जीप रैंगलर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 70.29 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से जीप रैंगलर की ईएमआई ₹1.49 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹7.81 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Arbaab asked on 19 May 2025
      Q ) Does it come with keyless entry and push-button start?
      By CarDekho Experts on 19 May 2025

      A ) The Jeep Wrangler comes with Keyless Enter ‘N Go™ and Push-Button Start. This al...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Rishab asked on 13 May 2025
      Q ) Is the Jeep Wrangler equipped with an Integrated Off-Road Camera, and how does i...
      By CarDekho Experts on 13 May 2025

      A ) Yes, the Jeep Wrangler features an Integrated Off-Road Camera that provides a cl...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Abhigyan asked on 12 May 2025
      Q ) Does the Jeep Wrangler come with adaptive cruise control?
      By CarDekho Experts on 12 May 2025

      A ) The Jeep Wrangler is equipped with Adaptive Cruise Control, an advanced feature ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Shakeel asked on 16 Aug 2023
      Q ) What is the seating capacity?
      By CarDekho Experts on 16 Aug 2023

      A ) It wouldn't be fair to provide a verdict as the vehicle hasn't been laun...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate रैंगलर ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹1,77,607ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      जीप रैंगलर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      जीप रैंगलर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.82.95 - 92.13 लाख*
      मुंबईRs.78.66 - 87.36 लाख*
      पुणेRs.78.66 - 87.36 लाख*
      हैदराबादRs.81.66 - 90.68 लाख*
      चेन्नईRs.82.98 - 92.16 लाख*

      ट्रेंडिंग जीप कारें

      पॉपुलर लग्ज़री कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • रेंज रोवर स्पोर्ट
        रेंज रोवर स्पोर्ट
        Rs.1.43 - 2.35 करोड़*
      • डिफेंडर
        डिफेंडर
        Rs.99 लाख - 2.62 करोड़*
      • मर्सिडीज एस-क्लास
        मर्सिडीज एस-क्लास
        Rs.2.20 - 2.38 करोड़*
      • एस्टन मार्टिन डीबीएक्स
        एस्टन मार्टिन डीबीएक्स
        Rs.4.15 करोड़*
      • मर्सिडीज जीएलई
        मर्सिडीज जीएलई
        Rs.1 - 1.17 करोड़*
      सभी लेटेस्ट लग्ज़री कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है