• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: इवेंट की तारीख,टिकट बुकिंग्स,वेन्यू डीटेल्स आदि के बारे में सबकुछ जानिए यहां

    इस बड़े ऑटो इवेंट में कई कारमेकर्स अपने अपकमिंग मॉडल्स को या तो कॉन्सेप्ट फॉर्म में या फिर प्रोडक्शन फॉर्म में शोकेस करेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 03, 2025 17:55 ist
    info icon
    published onJan 03, 2025 17:55 IST
    last updated onJan 03, 2025 17:55 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    Eveeything you can expect from the upcoming Bharat Mobility Global Expo 2025

    सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स और इंडियन मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री की मदद से दिल्ली में 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 के बीच 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का आयोजन होगा। 

    इसके साथ ही कई ब्रांड्स अपनी नई कार को लॉन्च करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। यदि आप ऑटो एक्सपो में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जानिए इस ऑटो इवेंट के बारे में सबकुछ। 

    2025 ऑटो एक्सपो लोकेशन पर कैसे पहुंचे

    भारत मोबिलिटी एक्सपो को लेकर आयोजकों ने तीन स्थानों की घोषणा की है जिसमें नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम भी शामिल है। इसके अलावा अन्य दो स्थान यशभूमि कंववेशन सेंटर द्वारका और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा है जहां ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो और भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट्स शो का आयोजन होगा। 

    एक्सपो के लेआउट के अनुसार भारत मंडपम के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है जो कि ब्लू लाइन का हिस्सा है। यहां से आप गेट नंबर 10 से शटल सर्विस ले सकते हैं जो कि आपको एक्सपो तक ले जाएगी। इसके अलावा कैब सर्विस और पर्सनल कार से भी यहां पहुंचा जा सकता है। 

    हालांकि यदि आप दिल्ली के बाहर से आ रहे हैं तो हजरत निजामुद्दिन रेलवे स्टेशन से प्रगति मैदान 11 किलोमीटर दूर पड़ेगा जबकि दिल्ली एयरपोर्ट से प्रगति मैदान की दूरी 17 किलोमीटर है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से इस वेन्यू तक आने के लिए कैब सर्विस भी उपलब्ध है। जहां तक रहने की बात है, आप प्रगति मैदान के पास ट्रेवल बुकिंग वेबसाइटों के माध्यम से शेयर्ड रूम सर्विस देने वाले होटल या हॉस्टल बुक कर सकते हैं।

    2025 ऑटो एक्सपो विजिटी ​रजिस्ट्रेशन और कीमत 

    2025 ऑटो एक्सपो बिल्कुल फ्री है। जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं, वे भारत मोबिलिटी एक्सपो की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं, और कॉन्टेक्ट डीटेल्स, जाने की तारीख और अन्य जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। जनरल विजिटर्स 19 से 22 जनवरी के बीच इस शो में शरीक हो सकते हैं। जनवरी 17 मीडिया डे के तौर पर रिजर्व किया गया है जबकि 18 जनवरी के दिन स्पेशल इनविटेशन वाले विजिटर्स के लिए रिजर्व किया गया है। 

    Hyundai Creta Electric

    2025 ऑटो एक्सपो एग्जिटिर लिस्ट

    Maruti e Vitara

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में बीएमडब्ल्यू,पोर्श,मारुति और हुंडई समेत 14 ऑटोमेकर्स शरीक होंगे। इस शो में मारुति ई विटारा,हुंडई क्रेटा ईवी और टाटा सिएरा जैसी कारें डिस्प्ले होंगी। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में क्या कुछ खास आएगा नजर ये हम डीटेल के साथ पहले ही कवर कर चुके हैं। 

    कमर्शियल इलेक्ट्रिक और आईसीई पावर्ड व्हीकल्स के अलावा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एडवांस्ड टायर टेक्नोलॉजी,इंडिया साइकिल शो और भारत बैटरी शो का आयोजन भी होगा। इन इवेंट्स को भी जनवल विजिटर्स उपर बताई गई तारीखों पर देख सकते हैं और ऊपर दिया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर इसमें भाग ले सकते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    S
    sufaid main
    Jan 4, 2025, 7:57:47 PM

    I'm an ? influencer can I visit auto expo on media day

    जवाब
    Write a Reply
    2
    S
    sufaid main
    Jan 4, 2025, 7:58:18 PM

    Having 60k subs gained from long viedos

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है