• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में टोयोटा अर्बन क्रूजर को 17 में से 13.52 पॉइन्ट्स दिए गए। वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे 49 में से 36.68 पॉइन्ट्स दिए गए।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 12, 2022 17:31 ist
    info icon
    published onApr 12, 2022 17:31 IST
    last updated onApr 12, 2022 17:31 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    toyota urban cruiser

    • एडल्ट पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 17 में से दिए गए 13.52 पॉइन्ट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से मिले 36.68 पॉइन्ट्स
    • स्थिर पाए गए बॉडीशेल और फुटवेल एरिया 
    • ड्युअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स एंकरेज, सीट बेल्ट रेस्ट्रेंट और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें स्टैंडर्ड 
    • विटारा ब्रेजा, काइगर और मैग्नाइट जैसी कारों से है इसका मुकाबला जिन्हें कम पॉइन्ट्स के साथ मिल चुकी है 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग 

    ग्लोबल एनकैप की ओर से टोयोटा अर्बन क्रूजर को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4 स्टार जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में 3 स्टार रेटिंग दी गई है। 

    इस क्रैश टेस्ट में इसकी बॉडी शेल इंटीग्रिटी और फुटवेल एरिया को ​स्थिर पाया गया। 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन जैसे बॉडी पार्ट्स की प्रोटेक्शन अच्छी बताई गई। वहीं ड्राइवर और पैसेंजर के छाती के हिस्से को क्रमश: संतोषजनक और अच्छी प्रोटेक्शन​ रिमार्क दिए गए। इसके अलावा फ्रंट पैसेंजर के घुटनों की सुरक्षा को मार्जिनल बताया गया और दुर्घटना के दौरान इनके डैशबोर्ड के पीछे किसी स्ट्रक्चर से टकराने की संभावना जताई गई। साथ ही पैसेंजर के बाएं घुटने की सुरक्षा को अच्छा बताया गया। इसके अलावा ड्राइवर के जांघ वाले हिस्से की सुरक्षा को संतोषजनक जबकि पैसेंजर के लिए इसे अच्छा बताया गया। 

    बता दें कि इस एसयूवी कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स एंकरेज, सीट-बेल्ट रेस्ट्रेंट और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में रियर पार्किंग कैमरा का फीचर भी दिया गया है। 

     

    अर्बन क्रूजर

    विटारा ब्रेजा (प्री फेसलिफ्ट)

    मैग्नाइट

    काइगर

    एडल्ट प्रोटेक्शन

    17 में से 13.52 पॉइन्ट्स (4 स्टार)

    17 में से 12.51 पॉइन्ट्स (4 स्टार)

    17 में से 11.85 पॉइन्ट्स (4 स्टार)

    17 में से 12.34 पॉइन्ट्स (4 स्टार)

    चाइल्ड प्रोटेक्शन

    49 में से 36.68 पॉइन्ट्स (3 स्टार)

    49 में से 17.93 पॉइन्ट्स(2 स्टार)

    49 में से 24.88 पॉइन्ट्स(2 स्टार)

    49 में से 21.05 पॉइन्ट्स (2 स्टार)

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्बन क्रूजर एसयूवी मारुति की विटारा ब्रेजा का ही रीबैज्ड वर्जन है जिसके प्री फेसलिफ्ट अवतार को 2018 में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई थी। ब्रेजा के फेसलिफ्ट मॉडल में अलग तरह के आईएसओफिक्स एंकरेज और स्टैंडर्ड फ्रंट सीटबेल्ट रेस्ट्रेंट दिए गए हैं। चूंकि अर्बन क्रूजर ब्रेजा फेसलिफ्ट पर ही बेस्ड है ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मारुति एसयूवी को भी यही रेटिंग मिल सकती है। 

    toyota urban cruiser

    सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा अर्बन क्रूजर तीसरी सबसे सेफ कार बन गई है। इसका मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से है जिन्हें अर्बन क्रूजर से कम पॉइन्ट्स मिले थे। इस सेगमेंट में एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पा चुकी कारें है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा ग्लैंजा का कौनसा वेरिएंट लेना रहेगा बेहतर,जानिए यहां

    बता दें कि अर्बन क्रूजर में 105 पीएस की पावर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शंस में उपलब्ध है। टोयोटा अर्बन क्रूजर की प्राइस 8.88 लाख रुपये से लेकर 11.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    यह भी देखें: टोयोटा अर्बन क्रूजर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा अर्बन क्रूजर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा अर्बन क्रूजर

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है