• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वापस आ रही है द स्टेट्समैन विंटेज़ एंड क्लासिक कार रैली

    26 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होगी, 100 से ज्यादा क्लासिक और विटेंज़ कारें शामिल होंगी..

    cardekho
    cardekho
    Published On फरवरी 24, 2017 17:19 ist
    info icon
    published onFeb 24, 2017 17:19 IST
    last updated onFeb 24, 2017 17:19 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    सालों से सहेज़ी गईं विंटेज और क्लासिक कारों के फैंस एक बार फिर इनका दीदार और अनुभव कर पाएंगे। दरअसल भारत की सबसे मशहूर ‘द स्टेट्समैन विंटेज़ एंड क्लासिक कार रैली का आयोजन 26 फरवरी को होने जा रहा है। इस रैली में बड़ी संख्या में विंटेज़ और क्लासिक कारें हिस्सा लेंगी। रैली में हिस्सा लेने के लिए सभी विंटेज कारों की प्री-जजिंग आज यानी 24 फरवरी से शुरू हो गई है और यह 25 फरवरी को भी चलेगी।

    रैली को एनडीएमसी के चैयरमैन नरेश कुमार (आईएएस) झंडा दिखाकर स्टेट्समैन हाउस बारखंबा रोड से सुबह नौ बजे रवाना करेंगे। यह रैली नेशनल स्टेडियम तक जाएगी, जहां दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य कुमार पटनायक विंटेज़ और क्लासिक कार ओनर्स को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

    इस साल होने वाली विंटेज रैली इस लिए भी खास है क्योंकि यह रैली पिछले साल अपने 50वें साल में थी। इस बार यह  51वें वर्ष में प्रवेश करेगी। पिछले साल इस रैली में 60 विंटेज कारों ने हिस्सा लिया था, इन में से कुछ कारें सन् 1939 से भी पहले की थीं, जबकि 40 कारें सन् 1940 की थीं।

    रैली के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार एक कॉफी-टेबल बुक को लॉन्च किया जाएगा, इस में रैली के 50 साल के सफर को दर्शाया जाएगा। इस रैली की शुरुआत दिल्ली में सन् 1964 में शुरू हुई थी, इसे मिली सफलता के बाद कोलकाता में भी सन् 1968 में इसे आयोजित किया गया था।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है