• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs ग्रैंड आई10: जानिए दोनों में से कौनसी कार में मिलता है ज्यादा केबिन स्पेस

    वैसे तो इन दोनों कारों की शुरूआती कीमत लगभग बराबर ही है मगर, ग्रैंड आई10 निओस का टॉप वेरिएंट की कीमत ग्रैंड आई10 के टॉप वेरिएंट से ज्यादा है। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 29, 2019 19:20 ist
    info icon
    published onOct 29, 2019 19:20 IST
    last updated onOct 29, 2019 19:20 IST
    508 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स इंडिया ने हाल ही में ग्रैंड आई10 का ज्यादा प्रीमियम वर्जन ग्रैंड आई10 निओस को लॉन्च किया था। बावजूद इसके कंपनी ने ग्रैंड आई10 को बंद नहीं किया है। हमनें केबिन स्पेस के मोर्चे पर इन दोनों कारों की तुलना एकदूसरे से की है। तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे ये जानेंगे यहां:

    माप

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    हुंडई ग्रैंड आई10

    लंबाई

    3805 मिलीमीटर

    3765 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1680 मिलीमीटर

    1660 मिलीमीटर

    ऊँचाई

    1520 मिलीमीटर

    1520 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2450 मिलीमीटर

    2425 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    260 लीटर

    256 लीटर

    हुंडई ग्रैंड आई10 और ग्रैंड आई10 निओस की ऊँचाई बराबर है मगर, एक्सटीरियर साइज़ और बूट स्पेस के मोर्चे पर ग्रैंड आई10 निओस एक ज्यादा अच्छी हैचबैक है।

    फ्रंट-रो स्पेस

     

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    हुंडई ग्रैंड आई10

    लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    915-1045 मिलीमीटर

    900-1050 मिलीमीटर

    नीरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    580-785 मिलीमीटर

    585-780 मिलीमीटर

    हैडरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    885-995 मिलीमीटर

    925-1000 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    500 मिलीमीटर

    490 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई

    480 मिलीमीटर

    500 मिलीमीटर

    सीट बेस ऊँचाई

    615 मिलीमीटर

    645 मिलीमीटर

    केबिन चौड़ाई

    1320 मिलीमीटर

    1240 मिलीमीटर

    ग्रैंड आई10 निओस की फ्रंट रो पर आपको बेहतर लेगरूम एवं नीरूम और साथ ही लंबा सीट बेस मिलता है। ग्रैंड आई10 के मुकाबले इसका केबिन भी काफी चौड़ा है जिसके कारण फ्रंट रो में काफी ज्यादा जगह नज़र आती है। वहीं, ग्रैंड आई10 में आपको बेहतर हैडरूम स्पेस, चौड़ा सीट बेस और लंबा सीट बैक मिलता है।

    कुल मिलाकर कहा जाए तो लंबी टांग वाले पैसेंजर्स को ग्रैंड आई10 निओस की फ्रंट रो में ज्यादा कंफर्टेबल महसूस होगा, वहीं जिन पैसेंजर्स की उपरी शारीरिक बनावट लंबाई में ज्यादा है उन्हें ग्रैंड आई10 ज्यादा पसंद आएगी। 

    सेकंड रो स्पेस

     

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    हुंडई ग्रैंड आई10 

    शोल्डर रूम

    1240 मिलीमीटर

    1220 मिलीमीटर

    हैडरूम

    960 मिलीमीटर

    920 मिलीमीटर

    नीरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    610-830 मिलीमीटर

    640-845 मिलीमीटर

    सीट बेस चौड़ाई 

    1210 मिलीमीटर

    1225 मिलीमीटर

    सीट बेस लंबाई

    460 मिलीमीटर

    455 मिलीमीटर

    सीट बैक ऊँचाई

    600 मिलीमीटर

    585 मिलीमीटर

    ग्रैंड आई10 निओस की सेकंड रो में आपको ज्यादा शोल्डर रूम के साथ अच्छा हैडरूम और लंबा सीट बेस एवं लंबी सीट बैक मिलती है। वहीं, ग्रैंड आई10 की सेकंड रो में बेहतर नीरूम और चौड़ा सीट बेस मिलता है।

    ऐसे में साफ है कि यदि ग्रैंड आई10 निओस लेकर आप लंबी यात्रा पर निकलते हैं तो लंबे कद के पैसेंजर को इसमें ज्यादा स्पेस के साथ बेहतर अंडर थाई सपोर्ट मिलेगा। ऐसे ही ग्रैंड आई10 की सेकंड रो में लंबी पैरों वाले तीन पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं जिन्हें यहां अतिरिक्त नीरूम के कारण ज्यादा कंफर्टेबल फील होगा।

    कीमत

     

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    हुंडई ग्रैंड आई10

    प्राइस रेंज

    5 लाख रुपये से लेकर 7.99 लाख रुपये 

    4.98 लाख रुपये से लेकर 7.63 लाख रुपये

    वैसे तो इन दोनों कारों की शुरूआती कीमत लगभग बराबर ही है मगर, ग्रैंड आई10 निओस का टॉप वेरिएंट की कीमत ग्रैंड आई10 के टॉप वेरिएंट से ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें:मारुति एस-प्रेसो Vs हुंडई सैंट्रो: जानिए कौनसी कार रहेगी बेहतर
     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    B
    bharati boro
    Oct 30, 2019, 4:36:05 PM

    Wrong sound while pressing the key. Assesories are not made available till now.vehicle is good to drive.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      U
      umesh solanki
      Oct 30, 2019, 9:19:26 AM

      Nice to buy this both car

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है