• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रावेग डिफाय इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलेंगे 11 कलर ऑप्शन, 25 नवंबर को होगी शोकेस

    प्रावेग ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम 'डिफाय' रखा है। यह गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करने में सक्षम होगी। इसमें एक्सटिंक्शन ईवी सेडान की तरह ही लिमोज़िन स्टाइल्ड केबिन दिया जा सकता है। नई तस्वीरों में इसके ऑल-ब्लैक रूफ को दो ग्लास पैनल्स के साथ देखा जा सकता है। भारत में प्रावेग डिफाय की प्राइस 35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 21, 2022 17:52 ist
    info icon
    published onNov 21, 2022 17:52 IST
    last updated onNov 21, 2022 17:52 IST
    543 Views
    • Write a कमेंट

    यह सभी कलर ऑप्शंस इस गाड़ी में ऑल-ब्लैक रूफ के साथ मिल सकते हैं।

    Pravaig Electric SUV, Defy, Will Be Offered With 11 Exterior Colour Options

    बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप प्रावेग डायनामिक्स की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी डिफाय से भारत में जल्द पर्दा उठने वाला है। कंपनी ने इस एसयूवी कार से जुड़ी ज्यादा जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की है, लेकिन नए टीज़र के जरिए अब इस गाड़ी के साथ मिलने वाले कलर ऑप्शंस के बारे में जरूर बता दिया है।

    यह भी पढ़ें: किया ईवी6 की 200 यूनिट्स कस्टमर्स को हुई डिलीवर

    डिफाय इलेक्ट्रिक एसयूवी को 11 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा जिनमें यह शामिल हैं:

    Pravaig Defy Bordeaux 

    बौर्डिओक्स 

    Pravaig Defy Lithium

    लिथियम

    Pravaig Defy Emperor Purple

    एम्परर पर्पल 

    Pravaig Defy Siachen Blue

    सियाचेन ब्लू

    Pravaig Defy Hindigo

    हिंडीगो

    Pravaig Defy Moon Gray

    मून ग्रे 

    Pravaig Defy Haldi Yellow

    हल्दी येलो 

    Pravaig Defy 5.56 Green

    5.56 ग्रीन 

    Pravaig Defy Shani Black

    शनि ब्लैक 

    Pravaig Defy Kaziranga Green

    काज़ीरंगा ग्रीन 

    Pravaig Defy Vermillion Red

    वर्मिलियन रेड 

    यह सभी कलर ऑप्शंस इसमें ब्लैक रूफ के साथ दिए जा सकते हैं। कंपनी द्वारा जारी किए गए एक दूसरे टीज़र से संकेत मिले हैं कि इस गाड़ी की रूफ पर सनरूफ के बजाए दो क्लियर ग्लास पैनल्स दिए जाएंगे।

    Pravaig Defy Roof

    इस गाड़ी में मिलने वाली बैटरी को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हमें इस बात की जानकारी जरूर मिल चुकी है कि यह गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को 0 से 80 परसेंट 30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। इस गाड़ी में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 407 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर होगी। यह गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को 4.9 सेकंड में तय कर लेगी।

    भारत में प्रावेग डिफाय इलेक्ट्रिक कार से 25 नवंबर को पर्दा उठेगा। इस गाड़ी की प्राइस 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी एटो3 से रहेगा। यह गाड़ी एमजी ज़ेडएस ईवी के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी।

    यह भी पढ़ें : किया ईवी6 की 200 यूनिट्स कस्टमर्स को हुई डिलीवर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    प्रवेग डिफाय पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on प्रवेग डिफाय

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है