• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पोर्श केयेन: एक ऐसी लग्जरी एसयूवी जो बनी है भारत के लिए

    ये पावरफुल,टेक्नोलॉजी से भरपूर और प्रैक्टिकल एसयूवी है जिसे रोजाना ड्राइव करने में कोई परेशानी नहीं आती,भले ही फिर आप अपने काम पर ही क्यों ना जा रहे हो,या डिनर करने या फिर पहाडों में वीकेंड बिताने।

    अमित
    अमित
    Published On जुलाई 15, 2025 19:43 ist
    info icon
    published onJul 15, 2025 19:43 IST
    last updated onJul 15, 2025 19:43 IST
    199 Views
    • Write a कमेंट

    Porsche Cayenne

    कुछ कारें ऐसी होती है जिन्हें लोग पलट पलटकर देखते हैं जबकि कुछ कारें सिर्फ अपना काम करने के हिसाब से ही बनी होती है। मगर कभी कभी कुछ ऐसी कारें आ जाती है जो दोनों काम करती है और वो भी शानदार तरीके से। इसलिए पोर्श केयेन आपके लिए पेश की गई है!

    ये एक लग्जरी एसयूवी है मगर जो बात इसे दूसरों से अलग बनाती है वो ये है कि हमारे भारत जैसे देश में ये रोजमर्रा की जिंदगी में साथ देने के लिए बनी है जहां कुछ ही सेकंड्स में अच्छे रास्ते बदहाल रास्तों में बदल जाते हैं जिनकी पहचान हमें बखूबी है। इन सबके बीच केयेन फुर्तिली,केपेबल और हर तरह की परिस्थिती का सामना करने वाली एसयूवी है। 

     

    असल में क्या कुछ है इसमें खास

    Porsche Cayenne

    जैसे ही आप ड्राइवर सीट पर बैठेंगे तो आपको महसूस होगा कि केयेन को एक असली मकसद के हिसाब से डिजाइन किया गया है। अपनी रोमांचक परफॉर्मेस के साथ ये रास्ते की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती है फिर इसे कहीं भी ले जाया जाए। ये गड्ढोंं से भरे रास्ते जैसी असल चुनौतियों का सामना करने के लिए ही बनी है। 

    पोर्श केयेन एसयूवी में 3 लीटर का वी6 टर्बो इंजन दिया गया है जो 353 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है जिसकी बदौलत इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 6 सेकंड का समय लगता है। ये केवल आंकड़े मात्र नहीं है बल्कि इन के जरिए इसकी ओवरटेक करने की क्षमता,हाईवे परफॉर्मेंस की भी झलक नजर आती है। 

    Porsche Cayenne

    इसका एक्सलरेशन काफी फुर्तिला है और आसानी से ओवरटेकिंग की जा सकती है। वहीं इसके साथ आराम से लंबा सफर भी किया जा सकता है। पावरफुल होने के अलावा केयेन काफी रिफाइंड और स्टेबल भी महसूस होती है। 

    आपको लगेगा कि आप कोई भारी भरकम एसयूवी चला रहे हैं मगर,ऐसा नहीं है। खुली खुली सड़कों पर ये आपको पूरा आत्मविश्वास देती है और आसानी से घुमावदार रास्तों पर चलाई जा सकती है। वहीं शहर में भी इसे हैंडल करना काफी आसान है। 

    बिना परेशानी के हमारी सड़कों को कर लेती हैडल

    सच कहें तो, भारतीय सड़कें गाड़ियों के धैर्य की काफी परीक्षा लेती हैं। उबड़-खाबड़ रास्ते, लगातार बढ़ते एक्सपेंशन जॉइंट, अचानक आने वाले गड्ढे, अचानक आने वाले स्पीड ब्रेकर्स, ये सब कुछ एक तरह की बाधा है। कैयेन इन सबका सामना आसानी से कर लेती है।

    इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है और सबसे खास बात इसमें पोर्श का एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट और ऑल व्हील ड्राइव सिसटम दिया गया है जो चुपचाप बदलते रास्तों के अनुरूप इस कार को ढाल लेते हैं। भले ही फिर चाहे बहुत ही खराब सड़क हो या फिर उंचे नीचे रास्ते,केयेन इन सबका सामना आसानी से कर लेती है। 

    कंफर्टेबल सस्पेंशन सेटअप की वजह से आपको झटकों के बचने के लिए कार की स्पीड कम नहीं करनी पड़ती है। तो ऐसे में ये रियल वर्ल्ड कंडीशंस के अनुरूत ही तैयार की गई है। 

    घर जैसा अहसास कराने वाला केबिन

    केयेन के केबिन में दाखिल होते ही आपको कंफर्ट और प्रीमियम दोनों का मिश्रण नजर आ जाएगा। इसमें बैठने के बाद आपको बिल्कुल घर जैसा अहसास होगा भले ही आप फिर पास ही कही जा रहे हो या 4 घंटे के लंबे सफर पर। 

    इसमें कर्व शेप की 12.6 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए ऑप्शंनल स्क्रीन दी गई है जो काफी काम के फीचर्स है। 

    Porsche Cayenne

    इसमें दिए गए लेदरेट अपहोल्स्ट्री,मैटल ट्रिम्स और एंबिएंट लाइटिंग सबके सब उच्च क्वालिटी के नजर आते हैं। 

    इसमें जितना स्पेस मिलता है वो आपको ​कंफर्टेबल रखने के लिए काफी है भले ही फिर सफर कितना भी लंबा क्यों ना हो। 

    केयेन काफी स्पेशियस कार है। इसमें 5 वयस्क आराम से बैठ सकते हैं जिसके बाद भी लगेज या शॉपिन्ग बैग्स रखने जितनी जगह बच जाती है। चाहे आपके परिजन हो,दोस्त,पालतू जानवर या आपके बिजनेस का कोई सामान,इसमें सबके लिए जगह ​उपलब्ध है। 

    स्मार्ट एसयूवी है ये 

    केयेन ना सिर्फ दिखने और चलाने में अच्छी है बल्कि इसमें कुछ ऐसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपके रोजाना की जिंदगी को आसान बना देते हैं। 

    अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग असिस्ट से लेकर 360 डिग्री कैमरा और नाइट विजन असिस्ट तक, यह टेक्नोलॉजी से भरपूर है जो शहर की व्यस्त सड़कों और लंबी ड्राइव पर समान रूप से आपका सपोर्ट करती है।

    आप हर फीचर रोजाना इस्तेमाल नही करते हो मगर आपको तंग पार्किंग,बारिश के दौरान या हाईवे पर अंधेरे में इनकी जरूरत पड़ती ही है। 

    वीकेंड ट्रिप्स भी बनाती है आसान

    केयेन की सबसे खास बात एक और भी है और वो है कि ये कैसे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में आराम से फिट हो जाती है। ये उस तरह की कार नहीं है जो खास मौकों पर ही बाहर निकाली जाए। आप इसे रोजाना और कहीं भी ड्राइव कर सकते हैं। 

    Porsche Cayenne

    ये आपके ऑफिस की पार्किंग,बच्चों के स्कूल,5 स्टार होटल में पार्क की हुई शानदार लगती है वहीं किसी रेसिंग ट्रैक पर पोर्श के लोगो का प्रदर्शन करने में कोई गुरेज नहीं है। और ये जहां भी जाएगी वहां ये पोर्श की अपनी एक ब्रांड वेल्यू भी लेकर जाएगी। 

    तो फिर देर किस बात की?

    ये आपकी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रख सकती है। "शायद अगले साल," या "सड़कों की हालत सुधरने के बाद," या फिर "जब चीजें बदलने लगे." मगर एक सच है: केयेन को भीड़ से बचने के लिए नहीं बल्कि भीड़ में घुलने मिलने के लिए बनाया गया है। 

    ये तेज है मगर कंट्रोल से बाहर नही जाती है। लग्जरी है मगर ज्यादा महंगी नहीं। प्रैक्टिकल है मगर बोरिंग नहीं। 

    Porsche Cayenne

    यदि आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जिसमे परफॉर्मेंस,कंफर्ट,सेफ्टी और रियल वर्ल्ड युटिलिटी का मिश्रण मिले तो केयेन इन सब मोर्चों पर कारगर साबित होगी। 

    और यदि आप अपनी हर ड्राइव को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो फिर आप महज एक एसयूवी नहीं ढूंढ रहे हैं बल्कि आप केयेन ही ढूंंढ रहे हैं। 

    *प्रायोजित लेख

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    पोर्श क्यान पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    J
    jaskirat vladimir singh nagra
    Jul 30, 2025, 5:23:44 PM

    How does it compare to BMW X5 40i xDrive?

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है