• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देश में 4 महीने स्थिर रहने के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में फिर लगातार इजाफा

    22 मार्च के बाद लगातार 6 बार तेल के दाम बढ़ चुके हैं जिसके बाद सोमवार 28 मार्च को पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 30 पैसे और 35 पैसे का इजाफा हुआ है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 28, 2022 18:31 ist
    info icon
    published onMar 28, 2022 18:31 IST
    last updated onMar 28, 2022 18:31 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    • कुछ राज्यों में चुनाव के चलते नवंबर से स्थिर थी पेट्रोल डीजल की कीमतें 
    • रूस-यूक्रेन युद्ध को माना जा रहा तेल के दाम बढ़ने में बड़ा कारण
    • आने वाले कुछ दिनों में और भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम 
    • सीएनजी की कीमतों में भी हुआ इजाफा

    चार महीने तक स्थिर रहने के बाद देश में एक बार फिर से पेट्रोल/डीजल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया है।  

    गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हुए चुनावों के कारण नवंबर 2021 से देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी बंद हो गई थी। 22 मार्च से लेकर ये आर्टिकल लिखे जाने तक पेट्रोल/डीजल की कीमतों में करीब 4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। 

    ​बीते 4 महीनों से ​स्थाई रहे तेल के दामों के दौरान इंटरनेशनल फ्यूल प्राइस में 30 अमेरिकन डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ। एचपीसीएल, आईओसी और बीपीसीएल जैसे स्टेट फ्यूल रीटेलर्स को भी अब तेल की बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे इस बात की ओर इशारा मिल रहा है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि होगी। हालांकि, अलग अलग राज्यों में टैक्स के अपने नियमों के आधार पर कीमतें राज्य-वार अलग-अलग होंगी। रूस-यूक्रेन संकट के मद्देनजर बैरल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। भारत 85 प्रतिशत ऑइल इंपोर्ट कराता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय दरों में उतार-चढ़ाव का असर यहां भी पड़ेगा। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये भी बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल फ्यूल बैरल की कीमतें और बढ़ेंगी।

    यह भी पढ़ें: मारुति सेलेरियो से लेकर टाटा टिगॉर ये हैं भारत में उपलब्ध 10 सबसे फ्यूल एफिशिएंट सीएनजी कारें

    इसका असर सीएनजी के दामों पर भी पड़ा है। दिल्ली एनसीआर में पिछले दो हफ्तों में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर वैट में 10 प्रतिशत से अधिक की कटौती की है, जिससे कीमतों में कमी आएगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है