• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नेक्स्ट जनरेशन स्कोडा ऑक्टाविया की लॉन्चिंग टली, अब 2021 की शुरूआत तक होगी लॉन्च

    पहले इस सेडान को सितंबर 2020 के आसपास लॉन्च किया जाना था मगर,कोरोना महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग को टालना पड़ा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 27, 2020 19:13 ist
    info icon
    published onJul 27, 2020 19:13 IST
    last updated onJul 27, 2020 19:13 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    • कारॉक वाला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और सुपर्ब वाला 2.0 लीटर टीएसआई  पेट्रोल इंजन का मिलेगा  ऑप्शन
    • मैनुअल गियरबॉक्स का मिलना मुश्किल,7 स्पीड डीएसजी मिल सकता है स्टैंडर्ड
    • इंपोर्ट होकर उपलब्ध होगा स्पोर्टी वीआरएस वर्जन 

    स्कोडा ऑटो इंडिया के डायरेक्टर जैक हॉलिस ने ट्विटर पर ऑक्टाविया के चौथे जनरेशन मॉडल की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है। अब इस कार को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा। अपने मौजूदा मॉडल के मुकाबले नेक्स्ट जनरेशन ऑक्टाविया  को  डिजाइन और फीचर अपडेट दिया गया है। 

    फ्रंट की बात करें तो नई ऑक्टाविया (New Skoda Octavia) में स्कोडा की बड़ी ट्रेडमार्क बटरफ्लाय ग्रिल दी जाएगी और अब इसमें एलईडी स्पिल्ट हेडलैंप नहीं मिलेंगे। इसके बजाए इसमें नई डिजाइन के एलईडी हेडलैंप और नए एलईडी फॉगलैंप्स देखने को मिलेंगे। इसमें नया टेलगेट,स्पिल्ट टेललैंप,नई स्टाइल के 17 इंची अलॉय व्हील और स्कोडा की लैटर वाली बैजिंग जैसे बदलाव नजर आएंगे। 

    नई स्कोडा ऑक्टाविया पहले से साइज में 19 मिलीमीटर लंबी और 15 मिलीमीटर चौड़ी होगी। वहीं इसका व्हीलबेस पहले की तरह 2686 मिलीमीटर का होगा। 

    नई ऑक्टाविया में कुछ नए फीचर्स मिलेंगे और केबिन के डिजाइन में भी हल्का सा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके डैशबोर्ड के डिजाइन लेआउट में नए 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य नए फीचर्स में डिजिटल असिस्टेंस और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक थोड़ा छोटा 10.25 इंच वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर शामिल है। 

    2020 Skoda Octavia Officially Unveiled

    भारत में नई स्कोडा ऑक्टाविया के टॉप वेरिएंट्स में 150 पीएस की पावर वाला 1.5 लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन और 190 पीएस की पावर वाला 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन का  ऑप्शन दिया जा सकता है। साथ ही,इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के बजाए 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का  ऑप्शन रखा जा सकता है। लॉन्च के समय इसे डीजल इंजन में पेश करने की संभावना भी बेहद कम है। 

    तो फिलहाल स्कोडा ऑक्टाविया के चौथे जनरेशन मॉडल के लॉन्च होने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। मौजूदा मॉडल की तरह नई स्कोडा में भी इसके ज्यादा दमदार वर्जन वीआरएस को इंपोर्ट कराते हुए यहां उपलब्ध कराया जा सकता है। बता दें कि बीएस4 स्कोडा ऑक्टाविया की प्राइस (BS4 Skoda Octavia Price) 17.99 लाख रुपये से लेकर 25.99 लाख रुपये के बीच है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसका न्यू जनरेशन मॉडल महंगा हो सकता है। नई  ऑक्टाविया का मुकाबला हुंडई एलांट्रा और होंडा सिविक से होगा। 

    यह भी पढ़ें: नई स्कोडा ऑक्टाविया आरएस से उठा पर्दा, जानिए भारत में कब होगी लॉन्च

    न्यूज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है