• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पांच अक्टूबर को लॉन्च होगी नई मर्सिडीज़-बेंज जी 63 एएमजी

    यह पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा पावरफुल होगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On सितंबर 21, 2018 14:03 ist
    info icon
    published onSep 21, 2018 14:03 IST
    last updated onSep 21, 2018 14:03 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Mercedes-Benz G 63 AMG

    मर्सिडीज़-बेंज की नई जी 63 एएमजी 5 अक्टूबर 2018 को भारत में लॉन्च होगी। यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा जी 63 एएमजी की कीमत 2.18 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। भारत में वैसे तो इसके मुकाबले में कोई कार मौजूद नहीं है, लेकिन कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला लैंड रोवर रेंज रोवर, पोर्श क्यान, टोयोटा लैंड क्रूज़र और मासेराती लवांते से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    2018 Mercedes-Benz G 63 AMG

    मर्सिडीज़ ने जनवरी 2018 में नई जी 63 एएमजी को दुनिया के सामने पेश किया था। इस में नए एलईडी हैडलैंप्स, नए एलईडी टेललैंप्स, स्टाइलिश कर्व लाइनें और मजबूत बॉडी पेनल दिए गए हैं जो इसे आकर्षक और दमदार बनाते हैं। यह पहले से 53 एमएम ज्यादा लंबी और 121 एमएम ज्यादा चौड़ी है। इसके केबिन में पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा।

    मर्सिडीज़-बेंज ने जी-वैगन की पहचान रहे कुछ फीचर्स को अभी भी इसकी फीचर लिस्ट में बरकरार रखा है। इस लिस्ट में फुल-टायप डोर हैंडल, डोर हिंग्स, पीछे वाले दरवाजे पर स्पेयर व्हील और बोनट पर लगे इंडिकेटर शामिल हैं।

    2018 Mercedes-Benz G 63 AMG

    केबिन का लेआउट नया है। कार के डैशबोर्ड पर स्पीकर लगे हैं। एसी वेंट को गोल शेप दिया गया है। नई जी 63 एएमजी में डिजिटल विंडस्क्रीन कॉकपिट भी मिलेगा।

    2018 Mercedes-Benz G 63 AMG

    नई जी 63 एएमजी में 4.0 लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 585 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 9-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा होगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 4.5 सेकंड का समय लगेगा।

    2018 Mercedes-Benz G 63 AMG

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जी क्लास 2011-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है