• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द लॉन्च होगी मित्सुबिशी आउटलैंडर, होंडा सीआर-वी को देगी टक्कर

    नई आउटलैंडर केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मई 16, 2018 13:34 ist
    info icon
    published onMay 16, 2018 13:34 IST
    last updated onMay 16, 2018 13:34 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    New Mitsubishi Outlander Launching Soon; Will Compete Against Upcoming Honda CR-V

    मित्सुबिशी ने नई आउटलैंडर को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। भारत में इसे आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा। यह केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी से होगा। इसकी कीमत 30 लाख रूपए के आसपास होगी।

    New Mitsubishi Outlander Launching Soon; Will Compete Against Upcoming Honda CR-V

    नई मित्सुबिशी आउटलैंडर केवल एक वेरिएंट में मिलेगी। इस में एलईडी हैडलैंप्स, ऑटो लेवल फंक्शन, 16 इंच अलॉय व्हील, सनरूफ और एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर आएंगे। इसका केबिन ऑल-ब्लैक लेआउट में आएगा। केबिन में थ्री-रो सीटें मिलेंगी। इस में सात पैसेंजर आराम से बैठ सकेंगे। इस में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6.1 इंच इंफोटेमेंट सिस्टम और 710 वॉट का रॉकफोर्ड फोसगेट साउंड सिस्टम भी मिलेगा।

    New Mitsubishi Outlander Launching Soon; Will Compete Against Upcoming Honda CR-V

    नई मित्सुबिशी आउटलैंडर में 2.4 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 167 पीएस की पावर और 222 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 6-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

    पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में 7 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, एक्टिव स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलेंगे।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    मित्सुबिशी ऑउटलैंडर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है