• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मित्सुबिशी आउटलैंडर की बुकिंग शुरू

    नई आउटलैंडर केवल एक पेट्रोल इंजन में आएगी

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 25, 2018 11:57 ist
    info icon
    published onApr 25, 2018 11:57 IST
    last updated onApr 25, 2018 11:57 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mitsubishi Outlander

    मित्सुबिशी ने नई आउटलैंडर की बुकिंग शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च किया जाएगा। यह केवल एक वेरिएंट में आएगी। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसकी कीमत 27 लाख रूपए से 29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला पांचवी जनरेशन की होंडा सीआर-वी और फॉक्सवेगन टिग्वॉन से होगा।

    Mitsubishi Outlander

    तीसरी जनरेशन की आउटलैंडर को कंपनी ने न्यू यॉर्क मोटर शो-2015 में दुनिया के सामने पेश किया था। यह 7-सीटर कार है, इसकी तीसरी रो को हटाया जा सकता है। नई आउटलैंडर में एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेललैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 7-एयरबैग और 710वॉट का रॉकफोर्ड फोसगेट साउंड सिस्टम समेत कई अच्छे-खासे फीचर दिए गए हैं।

    Mitsubishi Outlander

    Mitsubishi Outlander

    तीसरी जनरेशन की आउटलैंडर केवल पेट्रोल इंजन में आएगी। इस में 2.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 167 पीएस की पावर और 222 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ सीवीटी ऑटो गियरबॉक्स, 6-स्पीड पैडल शिफ्टर्स के साथ आएगा। नई आउटलैंडर में ऑल-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड रहेगा।

    Mitsubishi Outlander

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मित्सुबिशी ऑउटलैंडर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है