2021 मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.17 करोड़ रुपये से शुरू
मर्सिडीज-बेज ने सातवीं जनरेशन की एस-क्लास से सितंबर 2020 में पर्दा उठाया था और अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसका एएमजी लाइन वेरिएंट ही पेश किया गया है जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसे यहां पर इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।
- Write a कमेंट

- नई एस-क्लास का एएमजी लाइन वेरिएंट लॉन्च किया गया है।
- यह 3.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है और दोनों के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
- नई एस-क्लास पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक है।
- इसमें लेटेस्ट जनरेशन का 12.8 इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
मर्सिडीज-बेज ने सातवीं जनरेशन की एस-क्लास से सितंबर 2020 में पर्दा उठाया था और अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसका एएमजी लाइन वेरिएंट ही पेश किया गया है जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसे यहां पर इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।
यहां देखिए मर्सिडीज एस-क्लास की प्राइस लिस्टः-
| एस 400डी 4मैटिक |
2.17 करोड़ रुपये |
| एस 450 4मैटिक |
2.19 करोड़ रुपये |
कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।
नई एस-क्लास में काफी कुछ अपडेट किया गया है। मर्सिडीज के नए मॉडल की तरह इसके डिजाइन को भी ज्यादा सुव्यस्थित किया गया है और बॉडी पर स्मूद कर्व लाइनों का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आगे की तरफ स्पोर्ट ग्रिल दी गई है जिसके दोनों ओर पतले हेडलैंप लगे हैं। कंपनी ने इसके टेललैंप को होरिजोंटल लेआउट में रखा गया है जो पूरे बूटलिड पर फैले हुए हैं। एस-क्लास में रिट्रेक्टेबल डोर हैंडल दिए गए हैं। जैसा कि हम पहले ही बता चुकें हैं यह एएमजी लाइन वेरिएंट है ऐसे में कंपनी ने इसमें स्पोर्टी बंपर और 20 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील भी दिए हैं।

कंपनी ने इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया है। बड़ा बदलाव इसके कॉकपिट पर हुआ है, यहां सिएना ब्राउन-ब्लैक कॉम्बिनेशन और ऑल-बैज अपहोल्स्ट्री का ऑप्शन रखा गया है। कंपनी ने इसमें से ड्यूल-स्क्रीन सेटअप फीचर हटा दिया है। अब इसमें सेंट्रल कंसोल पर 12.8 इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का साइज पहले की तरह 12.3 इंच का ही है, लेकिन इसे ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। इसमें कैमरा का इस्तेमाल करते हुए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 3डी व्यू का ऑप्शन भी मिलता है।

इसका व्हीकल सेटअप काफी हद तक कस्टमाइज है ऐसे में प्रत्येक सेटअप अलग-अलग ड्राइवर की प्रोफाइल को सेव करता है। इन प्रोफाइल को वॉइस रिकग्निशन या फिर सेंट्रल डिस्प्ले के नीचे बटन एरे पर दिए फिंगरप्रिंट सेंसर से प्रोटेक्ट किया जा सकता है।
इसमें सभी एसी वेंट को रेक्टांगुलर शेप में पोजिशन किया गया है। इसमें डैशबोर्ड के दोनों साइड में दो एसी वेंट लगे हैं जिन्हें वर्टिकल लेआउट में पोजिशन किया गया है। इसके सेंटर कंसोल पर अब ज्यादा बटन नहीं दिए गए हैं। इसके अधिकांश फंक्शन सेंट्रल डिस्प्ले से कंट्रोल होते हैं। चूंकि ये एएमजी लाइन वेरिएंट हैं, ऐसे में इसमें फ्लैट बोटम टू-स्पोक एएमजी स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर कई टच कंट्रोल और बटन भी मिलते हैं।

पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें तीन स्क्रीन मिलती है। इनमें से दो टचस्क्रीन डिस्प्ले हैं जिन्हें फ्रंट हैडरेस्ट के पीछे की तरफ पोजिशन किया गया है, जबकि इसके अलावा एक रियर आर्मरेस्ट पर पॉप-आउट टेबलेट दिया गया है जिससे पीछे वाली सीट पर बैठे आप कार के लगभग सभी फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं।
इसमें एक्टिव एम्बिएंट लाइटिंग एलईडी स्ट्रिप का इस्तेमाल हुआ है जो फ्रंट व रियर डोर और पूरे डैशबोर्ड पर फैली है। ये लाइटें अलग-अलग फंक्शन के साथ अलग-अलग रिफ्लेक्ट करती हैं। जब कार में बैठा व्यक्ति दरवाजा खोलता है तो यह ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग भी देती है। पैसेंजर कंफर्ट के लिए इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोनॉमस पार्किंग असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और 4डी बर्मस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

2021 एस-क्लास में दी फ्रंट और रियर सीटें पावर एडजस्टेबल हैं और इनमें हीटिंग व कूलिंग फंक्शन भी दिया गया है। एस-क्लास में नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड दी गई है। इसमें लेटेस्ट जनेशन का एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल असिस्टेंस के साथ दिया गया है। यह सिस्टम यह भी पता लगा लेता है कि उसे वॉइस कमांड कौनसा पैसेंजर दे रहा है। इसकी पीछे वाली सीटों में मसाज फंक्शन भी दिया गया है। इसकी पीछे वाली सीटें 43.5 डिग्री पर रिक्लाइन फंक्शन के साथ आती है जिससे लैग सपोर्ट को 50 डिग्री तक एडजस्ट किया जा सकता है।
मर्सिडीज ने इस कार का साइज पहले की तुलना में बढ़ा दिया है जिससे इसमें स्पेस भी अब ज्यादा मिलता है। नई एस-क्लास 5289 मिलीमीटर लंबी, 2109 मिलीमीटर चौड़ी और 1503 मिलीमीटर ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3216 मिलीमीटर है। यह पहले से 34 मिलीमीटर ज्यादा लंबी, 22 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 13 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है। इसका व्हीलबेस पहले से 51 मिलीमीटर ज्यादा लंबा है।

नई एस-क्लास की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया नया रियर-एक्सल स्टीयरिंग है जो इस बड़ी कार को मोड़ में बेहतर बनाता है। इसके चलते टर्न लेते वक्त कम स्पीड पर इसके पीछे वाले पहिए आगे वाले पहियों के वितरीत डायरेक्शन में घुमते हैं जिससे मोड पर बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है और इससे इसका टर्निंग रेडियस भी कम हो गया है। इसमें ड्राइवर की ड्राइविंग कंडिशन के हिसाब से रियर स्टीयरिंग एंगल मॉडिफाई भी होता है। इसमें एयर सस्पेंशन सेटअप दिए गए हैं जो स्टैंडर्ड एस-क्लास में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
मर्सिडीज एस-क्लास 2021 में 3.0 लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस मिलती है। दोनों इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसके पेट्रोल इंजन का पावर आउटपुट 330पीएस/700एनएम है, वहीं पेट्रोल इंजन 367 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है।

पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कुल 10 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें साइड-इंपेक्ट प्रोटेक्शन सिस्टम भी दिया गया है जिसके लिए इसमें साइड में सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इसमें कुछ ड्राइवर असिस्टेंस फीचर भी दिए गए हैं जिनमें एक्टिव लैन कीपिंग असिस्ट और एक्टिव डिस्टेंस कंट्रोल आदि शामिल है।

लग्जरी सेडान कार सेगमेंट में नई मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास का कंपेरिजन ऑडी ए8 और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। कंपनी ने अभी इसकी 150 यूनिट इंपोर्ट की है जिनमें आधे से ज्यादा यूनिट बुक हो चुकी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कंपनी इसका अफोर्डेबल वेरिएंट भी उतार सकती है। भविष्य में कंपनी यहां पर इसे असेंबल करके भी बेच सकती है।









