• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में आई मर्सिडीज जीएलसी एसयूवी

    जर्मन कंपनी मर्सिडीज़-बेंज ने जीएलसी एसयूवी को ग्रेटर नोयडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में दिखाया है। मर्सिडीज जीएलसी को पिछले साल विश्वस्तर पर दिखाया था। जीएलसी के इसी साल लॉन्च होने की संभावना है। भारत में मर्सिडीज-बेंज के पास एंट्री लेवल जीएलए और जीएलई रेंज (पहले इन्हें एमएल क्लास के नाम से जाना जाता था) के बीच कोई एसयूवी नहीं है। अब जीएलसी इस कमी को पूरा करने जा रही है। जीएलसी की कीमत करीब 40 लाख रूपये होने की संभावना है। वहीं भारत में जब जीएलसी को उतारा जाएगा तो इसे ऑडी क्यू-5, बीएमडब्ल्यू एक्स-3 और लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट से मुकाबला करना होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 04, 2016 13:55 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2016 13:55 IST
    last updated onFeb 04, 2016 13:55 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज-बेंज जीएलसी के सीकेडी रूट के जरिए भारत में आने की उम्मीद है। मर्सिडीज चीन और जर्मनी में इस एसयूवी को बना रही है। जीएलसी दरअसल जीएलके मॉडल को रिप्लेस करेगी। जीएलके मॉडल दरअसल लेफ्ट हैंड ड्राइव (बायीं ओर स्टीयरिंग वाला) मॉडल था।

    एसयूवी जीएलसी के डिजायन की बात करें तो यह सी-क्लास से मिलती जुलती है। जीएलसी में एस-क्लास से मिलते-जुलते हैडलैंप्स और बड़ी ट्विन स्लेट ग्रिल दी गई है। जीएलसी के साथ 4-मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा रहा है। पावर की बात करें तो भारत में जीएलसी दो डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी।

    यह भी पढ़ें :ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई बीएमडब्ल्यू एक्स-1, कीमत 29.9 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है