• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज की पेट्रोल जीएलई 400 4मैटिक लॉन्च, कीमत 74.90 लाख रूपए

    मर्सिडीज़-बेंज ने लग्ज़री एसयूवी रेंज जीएलई का पेट्रोल वेरिएंट जीएलई400 4मैटिक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 74.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

    tdk
    tdk
    Published On अगस्त 25, 2016 18:09 ist
    info icon
    published onAug 25, 2016 18:09 IST
    last updated onAug 25, 2016 18:09 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने कुछ वक्त पहले सभी मॉडलों के पेट्रोल वेरिएंट उतारने की घोषणा की थी। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने लग्ज़री एसयूवी रेंज जीएलई का पेट्रोल वेरिएंट जीएलई400 4मैटिक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 74.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस एसयूवी में 3.0 लीटर का वी-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी दी गई है।

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 3-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और 8-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। यह मर्सिडी़ज-बेंज एप, नेविगेशन, टेलीफोन, ऑडियो, वीडियो, इंटरनेट और वाई-फाई हॉटस्पॉट फीचर्स के साथ है। ऑडियो के लिए हारमन कॉरडन का 14 स्पीकर वाला कार्बन लॉजिक 7 सराउंड साउंड सिस्टम लगा है। इसके अलावा एलईडी हैडलैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और विंग मिरर पर लोगो प्रोजेक्शन लैंप्स दिए गए हैं।

    इन सभी फीचर्स के अलावा इस एसूयवी में ‘डायनामिक सिलेक्ट’ कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो इंजन, गियरबॉक्स, स्टीयरिंग और सस्पेंशन को अलग-अलग ड्राइविंग के हिसाब से सेट कर देता है। इस में पांच मोड कंफर्ट, स्पोर्ट, स्लिपरी, इंडिविजुअल और ऑफ-रोड मिलेंगे। एयर सस्पेंशन की मदद से इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को 232 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है। तेज रफ्तार के दौरान बेहतर संतुलन बनाए रखने के लिए एसयूवी के सस्पेंशन को नीचे कर ग्राउंड क्लीयरेंस को 15 एमएम तक कम कर देता है।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, क्रॉसविंड असिस्ट, अटेंशन असिस्ट, एक्टिव पार्किंग असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    भारतीय जीएलई सीरीज में अब चार मॉडल हो गए हैं, इन में जीएलई250डी, जीएलई350डी, जीएलई400 और जीएलई 450 एएमजी कूपे शामिल है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है