• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलई-क्लास कल होगी लाॅन्च

    मर्सिडीज़-बेंज अपनी मिड साइज प्रीमियम एसयूवी जीएलई-क्लास को कल देश में लाॅन्च करेगी। मर्सिडीज़ की यह नई कार एम-क्लास की जगह लेगी। यह एम-क्लास का अपडेट वर्जन ही है लेकिन अब इसे एक रिफ्रेश लुक के साथ उतारा जाएगा। अपने सेग्मेंट में मर्सिडीज़-बेंज जीएलई का मुकाबला BMW X3, आॅडी Q-5 औरलैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स से होगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On अक्टूबर 13, 2015 20:13 ist
    info icon
    published onOct 13, 2015 20:13 IST
    last updated onOct 13, 2015 20:13 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़-बेंज C63 S AMG लाॅन्च, कीमत 1.3 करोड़ रूपए

    2015-जीएलई-क्लास में दो डीजल़ आॅप्शन दिए जाएंगे। इसमें एम-क्लास की तरह ही 2.2 लीटर, 6 सिलेण्डर इंजन और 3.0 लीटर, वी6 इंजन लगे होंगे, जो एक समान पावर जनरेट करेंगे, वहीं इसका नया ईसीयू और आॅटोमेटिक स्टार्ट/स्टाॅप फंक्शन बेहतर माइलेज देने में भी सक्षम होगा। दूसरी ओर, इस नए माॅडल में 9-स्पीड आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स भी दिए जा सकते हैं।

    जीएलई-क्लास का फ्रंट लुक मर्सिडीज़ के अन्य माॅडल सी-क्लास, एस-क्लास व सीएलएस-क्लास की तरह ही दिया गया है, वहीं साइड व रियर प्रोफाइल पिछले वेरिएंट एम-क्लास की तरह ही दिखाई देते हैं। इंटीरियर में नई इंफोटेन्मेंट स्क्रीन, रिडिजाइन एसी वेन्ट्स, नया डैशबोर्ड और नए स्टीयरिंग व्हील जैसे फेरबदल किए जा सकते हैं।

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़-बेंज की लग्ज़री सेडान मेबैक S600 लाॅन्च, कीमत 2.6 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है