• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज ने जीएलसी कूपे से उठाया पर्दा

    मर्सिडीज़-बेंज ने अपनी स्पोर्ट्स एसयूवी जीएलसी कूपे से पर्दा हटा दिया है। इसे न्यूयॉर्क मोटर शो-2016 में भी दिखाया जाएगा। यह स्टैंडर्ड एसयूवी जीएलसी का कूपे वर्जन है। इसमें काफी शार्प स्लोप वाली रूफलाइन और फोर डोर (चार दरवाजे) दिए गए हैं। भारतीय बाजार में जीएलसी कूपे कब लॉन्च होगी, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन स्टैंडर्ड जीएलसी के बारे में संभावना है कि यह 2016 के बाद भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। 

    मनीष
    मनीष
    Published On अप्रैल 01, 2016 16:56 ist
    info icon
    published onApr 01, 2016 16:56 IST
    last updated onApr 01, 2016 16:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने स्टैंडर्ड जीएलसी को फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया था। कूपे वर्जन का डिजायन स्टैंडर्ड एसयूवी और बड़ी जीएलई कूपे से मिलता-जुलता है। इसमें पीछे की तरफ बड़ा टेलगेट दिया गया है। स्टैंडर्ड जीएलसी की तुलना में इसका बूट स्पेस 59 लीटर कम है। 
    बात करें फीचर्स अपडेट की तो इसमें डायनामिक बॉडी कंट्रोल और एयर बॉडी कंट्रोल जैसे सस्पेशन सेट-अप फीचर्स शामिल किए गए हैं। जो पैसेंजर को पहले की तुलना में कंफर्ट और स्पोर्टी राइडिंग का अनुभव देंगे। 

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। संभावना है कि इसके शुरुआती वेरिएंट्स में 250 डी, 201 बीएचपी डीज़ल इंजन आएगा। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि इसमें सी63 एएमजी सेडान का पावरफुल ट्विन टर्बोचार्जड वी-8 पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 503 बीएचपी की पावर देगा। जीएलसी का यह वेरिएंट खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो एसयूवी में अग्रेसिव स्टाइल की चाहते रखते हैं।

    यह भी पढ़ें : मर्सिडीज़ ने दमदार एएमजी जीएलसी-43 से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है