• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा के बेड़े में शामिल होंगी तीन और इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कब होंगी लॉन्च

    महिंद्रा ने चाकन प्लांट को अपग्रेड करने और इलेक्ट्रिक व्हीकल को तैयार के लिए हाल ही में 200 करोड़ रुपए निवेश किए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 08, 2019 17:24 ist
    info icon
    published onAug 08, 2019 17:19 IST
    last updated onAug 08, 2019 17:24 IST
    535 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत कंपनी 2021 तक देश में तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 के फर्स्ट क्वार्टर के नतीजे की जानकारी देते वक्त इसकी घोषणा की।

    इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में ईकेयूवी100 पहली कार होगी, इसे 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे पहली बार ऑटो एक्सपो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया था। इसका डिजाइन केयूवी100 जैसा है। लिस्ट में दूसरा नाम महिन्द्रा एक्सयूवी300 के इलेक्ट्रिक वर्जन का है, इसे 2020 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

    कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार को फोर्ड एस्पायर पर तैयार किया जाएगा। इस कार को फोर्ड और महिन्द्रा दोनों मिलकर तैयार करेंगी। यह इलेक्ट्रिक सेडान 2021 में दस्तक देगी। आने वाले समय में फोर्ड भी एस्पायर पर बनी इलेक्ट्रिक कार उतारेगी।

    वर्तमान में महिंद्रा के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में ई-वेरिटो इकलौती कार है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन व उसमें लगने वाली बैटरी, मोटर व ट्रांसमिशन के लिए चाकन प्लांट में 200 करोड़ रुपए निवेश कर रखे हैं।

    भारत सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाली जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया है। इससे कंपनियों को कम कीमत पर इलेक्ट्रिक कारें उतारने में काफी मदद मिलेगी।

    यह भी पढें : अब महिन्द्रा एक्सयूवी500 में भी मिलेगी एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, पुराने ग्राहक भी उठा सकेंगे इस फीचर का फायदा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है