• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक कारों के डेवलपमेंट पर महिन्द्रा करेगी 500 करोड़ रूपए का निवेश

    इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में अभी महिन्द्रा के पास दो कारें ई2ओ और ई-वेरिटो उपलब्ध हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 20, 2018 16:34 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2018 16:34 IST
    last updated onFeb 20, 2018 16:34 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra eKUV100

    ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा महाराष्ट्र स्थित चाकण प्लांट में 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। अगले चार साल में यह निवेश किया जाएगा। इस रकम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कारों के डेवलपमेंट और गाड़ियों की प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने पर किया जाएगा।

    Mahindra e2o NXT

    महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के एमडी पवन गोयनका ने महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नई इलेक्ट्रिक कारों की पॉलिसी की वजह से संभव हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक कारों के इजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स को फ्री कर दिया है। इसके अलावा कंपनियों के लिए भी कई प्रोत्साहन स्कीम लेकर आई है। इस में चार्जिंग स्टेशन के लिए सब्सीडी और चार्जिंग स्टेशनों पर कम रेट में बिजली मुहैया कराना समेत कई प्रोत्साहन शामिल किए गए हैं।

    Mahindra e2o Plus

    इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में महिन्द्रा के पास अभी दो कारें ई2ओ और ई-वेरिटो बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही कंपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें ई-केयूवी100 और ई2ओ एनएक्सटी को लॉन्च करेगी। इलेक्ट्रिक कारों पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन देने और ग्राहकों के इस तरफ बढ़ते रूझान को देखकर दूसरी कार कंपनियां भी इस सेगमेंट में उतरने की योजना बनी है। जल्द ही यहां हुंडई, टाटा, टोयोटा और मारूति सुज़ुकी की इलेक्ट्रिक कारें भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

    यह भी पढें : 

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    महिंद्रा ई-केयूवी100 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है