• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप और पीएसए ने डिजिटल कॉकपिट और कनेक्टेड सर्विसेज़ के लिए फॉक्सकॉन से मिलाया हाथ

    स्टैलांटिस ग्रूप ने ताईवान के इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरर से ​कारों के लिए डिजिटल कॉकपिट और कनेक्टेड कार सर्विसेज विकसित करने के लिए हाथ मिलाया है। इस जॉइन्ट वेंचर को मोबाइल ड्राइव नाम दिया गया है।   

    भानु
    भानु
    Published On मई 20, 2021 14:12 ist
    info icon
    published onMay 20, 2021 14:12 IST
    last updated onMay 20, 2021 14:12 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    जीप की ब्रांडिंग देखने वाली एफसीए और उसके सहयोगी ग्रूप पीएसए से मिलकर एक नया ग्रूप स्टैलांटिस तैयार किया गया जिसमें दोनों के बीच 50:50 पार्टनरशिप का समझौता हुआ था। अब इस ग्रूप ने ताईवान के इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरर से ​कारों के लिए डिजिटल कॉकपिट और कनेक्टेड कार सर्विसेज विकसित करने के लिए हाथ मिलाया है। इस जॉइन्ट वेंचर को मोबाइल ड्राइव नाम दिया गया है। 

    अब कई ब्रांड्स अपनी कारों में एडवांस फीचर्स दे रहे हैं जिनसे कस्टमर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिल सके जिससे तहत ऐसी पार्टनरशिप्स अब आम बात हो गई है। बता दें कि स्टैलांटिस के साथ नई पार्टनरशिप में आई फॉक्सकॉन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर तैयार करने में माहिर है। इस कंपनी के सहयोग से अब स्टैलांटिस ग्रूप की अपकमिंग कारों में काफी शानदार और एडवांस्ड फीचर्स दिए जाएंगे। 

    हालांकि मोबाइल ड्राइव के तहत तैयार किए जाने वाले फीचर्स ना केवल सिर्फ स्टैलांटिस ग्रूप की कारों के लिए खासतौपर तैयार किए जाएंगे बल्कि ये फीचर्स दूसरे ब्रांड्स की कारों में भी दिए जाएंगे। इस जॉइन्ट वेंचर के तहत प्रमुख तौर पर इंफोटेनमेंट सिस्टम,टेलिमेटिक्स और क्लाउड सिस्टम ही तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा ये कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एप्लिकेशन,5 जी कम्यूनिकेशन,अपग्रेेडेड ओवर द एयर सर्विसेज और कॉकपिट इंटीग्रेशंस जैसे सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर्स भी तैयार किए जाएंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है