• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज ने जीएल-क्लास के फेसलिफ्ट वर्जन ‘जीएलएस’ को दिखाया

    लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज़-बेंज ने अपने जीएल-क्लास के फेसलिफ्ट वर्जन को दिखाया है। नए नए माॅडल का नाम भी बदला गया है जिसे अब जीएलएस के नाम से जाना जाएगा। यह नया माॅडल मर्सिडीज़ जीएल-क्लास का अपडेट वर्जन है जिसमें विश्व स्तर पर इंजन भी अपडेट किया गया है। अभी भारत में उपलब्ध पिछले माॅडल जीएल 350 के साथ 3.0-लीटर वी6 डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया जा रहा है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  यह 2987 सीसी वी6 इंजन 255 बीएचपी पावर 3600 आरपीएम पर व अधिकतम 616 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस माॅडल सीरीज़ में मर्सिडीज़ 9जी ट्राॅनिक आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन दिए जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 05, 2015 12:10 ist
    info icon
    published onNov 05, 2015 12:10 IST
    last updated onNov 05, 2015 12:10 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    http://images.cardekho.com/images/carNewsimages/carnews/Mercedes%20Benz/Mercedes_Benz_GLC_0411_2015_02.jpg

    नए जीएलएस 63 एएमजी वर्जन की बात करें तो मर्सिडीज़ की ओर से पावर को बढ़ाया गया है। अब यह एक समान पावरट्रैन 577 बीएचपी पावर और अधिकतम 760 एनएम टाॅर्क जनरेट करने मे सक्षम होगी। जीएलएस 63 एएमजी के साथ एएमजी स्पीड शिफ्ट प्लस 7जी ट्राॅनिक आॅटोेमेटिक गियर बाॅक्स दिए जाएंगे। इस एसयूवी की जानकारी कुछ दिन पहले लीक हो गई थी लेकिन अब कंपनी ने आॅफिशियली अपनी एसयूवी कार को दिखाया है। इस कार की बुकिंग अगले महीने से अमेरिका में शुरू होगी जबकि डिलीवरी मार्च, 2016 के आस-पास से शुरू होगी। वहीं अगर भारत में मर्सिडीज़ जीएलएस-क्लास की बात करें तो इसे अगले साल के आखिर तक लाॅन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं फरवरी, 2016 में आयोजित होने वाले आॅटो एक्सपो में भी इसे दिखाया जा सकता है। तब तक जीएल-63 देश में उपलब्ध होगी और जीएलएस-63 के लाॅन्चिंग के साथ ही इसे बदल दिया जाएगा।

    अब एक नज़र डाले एक्सटीरियर पर तो मर्सिडीज़ जीएलएस-क्लास में सिंग्नेचर ग्रिल के साथ 3-स्टार मर्सिडीज़ साइन, नई एलईडी हैडलाइट्स, टेललैम्प व नए एलईडी ग्राफिक्स के अलावा नए स्टाइलिश अलाॅय व्हील दिए गए हैं, वहीं फ्रंट व रियर बंपर में थोड़ा बदलाव हुआ है। इंटीरियर में ज्यादातर फीचर्स पिछले माॅडल की तरह एक समान है, जबकि सेंट्रल कंसोल मे मर्सिडीज़-बेंज का लेटेस्ट 8-इंच कमांड आॅनलाइन इंफोनमेंट सिस्टम के साथ नए टच पैड भी दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर में जीएलएस कार के साथ कुलीजन प्रवेशन असिस्ट प्लस, क्रॅास वाइंड असिस्ट और अटेन्शन असिस्ट सिस्टम के साथ प्री सेफ सिस्टम, ब्रेक बेस असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक आॅल व्हील ड्राइव ट्रैक्शन सिस्टम और क्रूस कंट्रोल आदि दिए गए हैं। दूसरी ओर, ड्राईवर तथा फ्रंट पैंसेजर के लिए दो स्टेज दिए हैं। ड्राइवर और फ्रंट पैसेजर के लिए नी-एयरबैग और सभी तीन पंक्तियों की सीटों के लिए विंडो साइड एयरबैग दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें :

    मर्सिडीज़-बेंज एएमजी जीटी 24 नवम्बर को होगी लाॅन्च

    भारत में लाॅन्च हुई मर्सिडीज़-बेंज जीएलई एसयूवी, कीमत 58.9 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज जीएलएस 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है