• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सड़कों से 15 ​साल पुराने वाहनों को हटाने के लिए सरकार ने रखा नया प्रस्ताव

    इस प्रस्ताव में 15 या उससे ज्यादा साल पुराने वाहनों को एक साल के बजाए अब हर 6 महीने में फिटनेस सर्टिफिकेट के रिन्यूअल के लिए आवेदन करने की बात कही गई है ।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 30, 2019 15:44 ist
    info icon
    published onJul 30, 2019 15:44 IST
    last updated onJul 30, 2019 15:44 IST
    587 Views
    • Write a कमेंट

    भारत सरकार ने मोटर व्हीकल्स को लेकर बनाए गए कुछ नियमों में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के तहत 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को बंद किए जाने का प्रावधान भी शामिल है। इन प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने से है।  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी ओर से एक बयान जारी कर कहा  कि 'सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, बसों में दिव्यांगो के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने और 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को हटाने के लिए सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन का मसौदा तैयार कर रही है। इसके लिए सरकार ने एक अधिसूचना भी जारी कर दी है "

    इसके अलावा 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट की रिन्यूअल फीस में भी इजाफा कर दिया गया है। अब इसके लिए मैनुअल गियरबॉक्स वाले वाहनों से 1200 रुपये जबकि मीडियम और हैवी व्हीकल की कैटेगरी में आने वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस वाहनों से 2000 रुपये तक वसूले जाएंगे। रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने एवं उनके रिन्यूअल के लिए वसूली जाने वाली फीस को भी बढ़ा दिया गया है। 

    ऐसे में अब नए मीडियम और हैवी गुड्स या पैसेंजर व्हीकल के लिए 20,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर देने होंगे। वहीं रजिस्ट्रेशन की रिन्यूअल फीस को 40,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह इंपोर्टेड वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 20,000 रुपये कर दी गई है। वहीं इनके रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल के लिए अब 40,000 रुपये तक भरने होंगे।  

    इस प्रस्ताव से जुड़ी कुछ और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आती रहेंगी। ऐसे में बने रहिए कारदेखो के साथ।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    m
    malik shafi
    Jan 10, 2020, 2:28:56 PM

    There is a car fee

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है