• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई मर्सिडीज़ जीएलई

    बीएमडब्ल्यू एक्स5 और ऑडी क्यू7 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जून 15, 2018 12:11 ist
    info icon
    published onJun 15, 2018 12:11 IST
    last updated onJun 15, 2018 12:11 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz GLE Spied

    मर्सिडीज़-बेंज की नई जीएलई एसयूवी टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह 2019 में लॉन्च हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, वोल्वो एक्ससी90, ऑडी क्यू7, पोर्श माकन, लैंड रोवर डिस्कवरी, जीप ग्रैंड चेरोकी और जगुआर एफ-पेस से होगा।

    Mercedes-Benz GLE Spied

    तस्वीरों पर गौर करें तो चौथी जनरेशन की जीएलई का डिजायन नई ए-क्लास से प्रेरित है। आगे की तरफ नई सिंगल स्लेट ग्रिल लगी है, इसके दोनों ओर नए एंगुलर हैडलैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। एयर डैम का साइज पहले से बड़ा है। पीछे वाले हिस्से का लेआट पहले से ज्यादा साफ-सुथरा है। यहां कर्व लाइनें और पतले टेल लैंप्स दिए गए हैं।

    Mercedes-Benz GLE Spied

    साइड वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पहले जैसा ही है, हालांकि यहां भी कुछ नए बदलाव देखे जा सकते हैं। इस में प्रोमिनेंट व्हील आर्च और पहले से चौड़ा सी पिलर दिया गया है।

    Mercedes-Benz GLE Spied

    कार के केबिन की भी एक तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। केबिन में ई-क्लास जैसा डैशबोर्ड दिया गया है, इस में ट्विन फ्लोटिंग स्क्रीन और सेंटर कंसोल पर चार एसी वेंट दिए गए हैं। सेंट्रल फ्लोर कंसोल की झलक दिखाई नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में टचपैड कंट्रोल इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। नई जीएलई में मर्सिडीज़ का नया एमबीयूएक्स सिस्टम दिया जा सकता है।

    Current-Gen Mercedes-Benz GLE

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जीएलई में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा जीएलई के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 184 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में दो इंजन लगे हैं। पहला है 2.0 लीटर का इंजन, जो 194 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा है 3.0 लीटर का वी6 इंजन, इसकी पावर 258 पीएस और टॉर्क 620 एनएम है। सभी इंजन 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    यह भी पढें : 18 जून को लॉन्च होगी मर्सिडीज़ की ये शानदार कार

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है