• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2019 से पहले लॉन्च होगी फोर्ड एंडेवर

    2019 फोर्ड एंडेवर की कीमत मौजूदा मॉडल के समान होने की उम्मीद है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On दिसंबर 21, 2018 12:41 ist
    info icon
    published onDec 21, 2018 12:37 IST
    last updated onDec 21, 2018 12:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड जल्द ही देश में एंडेवर के अपडेटेड वर्ज़न को लॉन्च कर सकती है। नई एंडेवर को टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। इसे अप्रैल 2019 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। नई एंडेवर में कार के फ्रंट डिज़ाइन सहित कई कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें कुछ नए फीचर भी जोड़े जाएंगे। 

    वर्तमान में, फोर्ड एंडेवर 2.2 लीटर और 3.2 लीटर डीज़ल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। दोनों इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह 4x2 और 4x4 दोनों ड्राइव विकल्पों में उपलब्ध है। हालांकि इसका ऑल-व्हील ड्राइव वर्ज़न केवल 3.2 लीटर डीज़ल इंजन के साथ ही आता है। फोर्ड ने मई 2018 में नए जनरेशन फोर्ड से पर्दा उठाया था। इसे वर्तमान में थाईलैंड में बेचा जा रहा है। कंपनी थाईलैंड में इसे एवरेस्ट नाम से बेचती है। फोर्ड ने इसमें बिलकुल नया 2.0 लीटर इकोब्लू डीज़ल इंजन पेश किया है। यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग में आता है, जिनमे टर्बो और बाई-टर्बो शामिल है। एंडेवर का टर्बो इंजन 182 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं बाई-टर्बो इंजन 215 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। गौरतलब है कि कंपनी इस नए इंजन को भारत में लॉन्च नहीं करेगी। 

    2019 फोर्ड एंडेवर में फोर्ड सिंक 3.0 इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में दिए जा सकते हैं। इसके अलावा नई एंडेवर में भी 7 एयर बैग, एंटीलॉक ब्रैकिंग सिस्टम (ए.बी.एस.), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ई.बी.डी.), हिल लॉन्च असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ट्रैक्शन कण्ट्रोल आदि सेफ्टी फीचर मिलेंगे। हालांकि कंपनी ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रैकिंग (ए.ई.बी.), पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन और व्हीकल डिटेक्शन जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर भारतीय एंडेवर में नहीं देगी। 

    Ford Endeavour

    वर्तमान में फोर्ड एंडेवर की कीमत 26.83 लाख रुपए से 33.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। 2019 फोर्ड एंडेवर की भी कीमत मौजूदा मॉडल के समान होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद नई एंडेवर का मुकाबला मौजूदा मॉडल की तरह टोयोटा फॉर्च्यूनर, इसुजु एमयू-एक्स और महिंद्रा अल्टुरस जी4 के साथ-साथ होंडा सीआर-वी और स्कोडा कोडिएक जैसे यूनिबॉडी एसयूवी से होगा। 

    यह भी पढें : फोर्ड की इन कारों पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है