• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट 19 अक्टूबर को लाॅन्च करेगी अबर्थ पुन्टो ईवो

    इटेलियन कार कंपनी फिएट अपनी हैचबैक कार अबर्थ पुन्टो ईवो 19 अक्टूबर को भारत में लाॅन्च करने जा रही है। वैसे तो कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इस हाॅट हैचबैक की कीमत 10 लाख रूपए के अंदर होगी। अपने सेग्मेंट में पुन्टो ईवो का सीधा पोलो जीटी-टीएसआई और फोर्ड फीगो टीआई-वीसीटी से होगा। पुन्टो ईवो की लाॅन्चिंग के बाद फीएट जल्द ही अपनी नई कार अबर्थ अवेंटूरा भी लाॅन्च करेगा, जिसके स्पेक्स अबर्थ की तरह ही एक समान पावर में होंगे।

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 12, 2015 15:23 ist
    info icon
    published onOct 12, 2015 14:05 IST
    last updated onOct 12, 2015 15:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Abarth Punto EVO

    इटेलियन कार कंपनी फिएट अपनी हैचबैक कार अबर्थ पुन्टो ईवो 19 अक्टूबर को भारत में लाॅन्च करने जा रही है। वैसे तो कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इस हाॅट हैचबैक की कीमत 10 लाख रूपए के अंदर होगी। अपने सेग्मेंट में पुन्टो ईवो का सीधा पोलो जीटी-टीएसआई और फोर्ड फीगो टीआई-वीसीटी से होगा। पुन्टो ईवो की लाॅन्चिंग के बाद फिएट जल्द ही अपनी नई कार अबर्थ अवेंटूरा भी लाॅन्च करेगा, जिसके स्पेक्स अबर्थ की तरह ही एक समान पावर में होंगे।

     अधिक पढ़ें : फिएट ने वेबसाइट पर दिखाई नई पुन्टो अबर्थ

    अबार्थ पुन्टो ईवो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अबर्थ पुन्टो ईवो में 1.4-लीटर टी-जेट टर्बो इंजन लगा होगा जो 145 बीएचपी पावर के साथ 212 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। जानकारी के अनुसार, यह मोटर 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में केवल 8.8 सैकेण्ड का समय लेगी, वहीं कंपनी ने दावा किया है कि उनकी यह हैचबैक 16.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी।

    Abarth Punto Side

    अधिक पढ़ें : फिएट पुन्टो अबर्थ की एडवांस बुकिंग शुरू

    इससे पहले फिएट ने अपनी 595 अबर्थ कम्पेटेज़ीओन को भी इसी साल जुलाई में लाॅन्च किया था जिसकी कीमत 29.85 लाख रूपए है। इस कार में 1.4-लीटर टी-जेट टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 158 बीएचपी पावर के साथ 201 एनएम टाॅर्क जनरेट करता है। इस हैचबैक में नार्मल व स्पोर्ट सहित दो ड्राइव मोड भी दिए गए हैं जिससे टाॅर्क को 230 एनएम तक बढ़ाया जा सकता है। 

    अधिक पढ़ें : फिएट 595 अबर्थ लाॅन्च, कीमत 29.85 लाख रूपए 

    अधिक जानने के लिए क्लिक करें :  फिएट ने दिखाई अपकमिंग अबर्थ पुन्टो ईवो

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Abarth Punto EVO पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है