• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गुजरात में अब सस्ते हुए इलेक्ट्रिक वाहन,सरकार ने 5 प्रतिशत घटाया रोड टैक्स

    इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले नए ओनर्स को अब 6 प्रतिशत के बजाय केवल 1 प्रतिशत रोड टैक्स देना होगा, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल अधिक किफायती हो जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 21, 2025 18:17 ist
    info icon
    published onApr 21, 2025 18:17 IST
    last updated onApr 21, 2025 18:17 IST
    175 Views
    • Write a कमेंट

    गुजरात सरकार ने सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स में 5 प्रतिशत की कमी कर दी है। यह कदम राज्य बजट (2025-2026) के दौरान प्रस्तावित किया गया था और 18 अप्रैल, 2025 को लागू हुआ।

    हालांकि, इसका फायदा लंबे समय तक नहीं मिलेगा क्योंकि ये केवल 31 मार्च, 2026 तक ही लागू है। इस रिपोर्ट में हमनें इस नई योजना के संभावित कारण के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल के नए ओनर्स को होने वाली बचत पर गहराई से प्रकाश डाला है जिसे आप पढ़ेंगे आगे:

    क्यों दी गई राहत?

    गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने इस टैक्स में राहत दिए जाने का कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देना और पर्यावरण की रक्षा करना बताया।

    गुजरात में सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री के आंकड़ों में भारी गिरावट देखी गई है, 2023 से एक साल के भीतर बिक्री 88,614 यूनिट्स  से घटकर 2024 में 50,010 यूनिट्स रह गई है, जो कि 43 प्रतिशत की भारी गिरावट है। इस गिरावट का एक कारण इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को हटाना माना जा सकता है, जिसके तहत 15 लाख रुपये से कम कीमत वाले चोपहिया वाहनों पर 1.5 लाख रुपये की छूट दी जाती थी।

    यह भी पढ़ें: टेस्ला मॉडल वाय भारत में हुई स्पॉट,इन स्पायशॉट्स में देखिए इसके एक्सटीरियर की तस्वीरें

    इससे कैसे होगी बचत?

    MG Windsor
    इस योजना के तहत कस्टमर्स द्वारा खरीदे गए नए इलेक्ट्रिक वाहन पर केवल 1 प्रतिशत रोड टैक्स देना होगा। इससे पहले 4-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6 प्रतिशत रोड टैक्स लगता था।

    हालांकि यह छूट सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू है, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो, लेकिन जब सीधे तुलना की जाती है, तो यदि कोई ग्राहक 15 लाख से कम कीमत का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसे  पहले की सब्सिडी की तुलना में कम लाभ मिलेगा।

    उदाहरण के लिए, एमजी विंडसर के मिड एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और पहले की सब्सिडी के हिसाब से इसपर 1.5 लाख रुपये का फायदा मिल सकता था। मगर अब टैक्स में छूट के साथ अब इसपर 45000 रुपये का ही फायदा मिलेगा। 

    हालांकि, 15 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोग अब उन फायदों का आनंद ले सकेंगे जो पहले उन्हें उपलब्ध नहीं थे। फायदे के पैमानों की बात छोड़ दें तो इस कदम से गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जरूर है।

    किन चीजों की रहेगी आवश्यकता?

    इस टैक्स में छूट का फायदा उठाने के लिए, ग्राहकों को अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को वाहन 4.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से न केवल बताए गए टैक्स बेनिफिट्स मिलेंगे, बल्कि आरटीओ जाने के बजाय रजिस्ट्रेशन का एक सीधा तरीका भी मिलेगा।

    यह भी ध्यान रखें कि यह नई योजना केवल सभी प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लागू होगी। माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली कारों को यह लाभ नहीं मिलेगा।

    क्या आपको लगता है कि यह टैक्स कटौती पर्याप्त है, या सरकार को इलेक्ट्रिक वााहनों को उनके मुकाबले पेट्रोल/डीजल वाले वाहनों की तुलना में अधिक आकर्षक विकल्प बनाने के लिए और अधिक लाभ पेश करने चाहिए? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है