• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी की आरसी हो गई है एक्सपायर तो ये खबर आपके काम की है!

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी यह आदेश देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगे। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 11, 2020 16:32 ist
    info icon
    published onJun 11, 2020 16:27 IST
    last updated onJun 11, 2020 16:32 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    • सितंबर 30 तक मान्य होंगे व्हीकल रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और फिटनैस सर्टिफिकेट 
    • पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू होंगे ये आदेश
    • केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को मिली है छूट, ओन डैमेज इंश्योरेंस (Own Damage Insurance) को नहीं मिलेगा कवर और समय पर कराना होगा रिन्यू

    लॉकडाउन के इस दौर में यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस या व्हीकल रजिस्ट्रेशन (आरसी) एक्सपायर हो गया है या फिर जल्द होने वाला है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। सरकार ने सभी तरह के वाहनों के दस्तावेज संबंधी वैलिडिटी को 30 सितंबर तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया है। 

    इन दस्तावेजों में फिटनैस, सभी तरह की परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन या वाहन से जुड़ा कोई अन्य दस्तावेज जिसको लॉकडाउन के चलते हुए रिन्यू नहीं कराया जा सका शामिल है।

    यह भी पढ़ें: कार को चोरी होने से बचाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये पांच टिप्स

    इससे पहले भी इन आदेशों को लेकर काफी संशोधन किए जा चुके हैं। सबसे पहले 30 मार्च को डॉक्यूमेंट्स की वैलिडिटी को जून तक विस्तारित करने के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद इसमें फिर से संशोधन करते हुए जुलाई के अंत तक एक्सटेंड करने का फैसला लिया गया और अब इसे बढ़ाते हुए सितंबर तक कर दिया गया है। 

    Coronavirus Update: Government Extends Health and Motor Insurance Premium Deadline
    थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को भी सितंबर के अंत तक रिन्यूवल की छूट दी गई है, जब​कि ओन डैमेज इंश्योरेंस अपनी वैलिड पीरियड के बाद खत्म हो जाएगा। इससे साफ है कि डैमेज इंश्योरेंस के लिए आपको लेट फीस देनी होगी और नो क्लेम बोनस भी नहीं मिलेगा, साथ ही आपको अपनी कार के इंस्पैक्शन के लिए भी स्वयं जाना पड़ेगा। ऐसे में यदि आपके साथ कोई घटना होती है तो आपको अपने वाहन की रिपेयरिंग का खर्च भी खुद उठाना होगा। इससे बचने के लिए हम आपको इंश्योरेंस पॉलिसी  ऑनलाइन ही रिन्यू कराने की सलाह देंगे, जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर एक-एक बात जान सकते हैं। चूंकि अभी भी घर से बाहर निकलने में काफी पाबंदियां लगाई गई है, इसलिए काफी सारी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों ने डिजिटल कार सेल्स ​सर्विस शुरू की है। कंपनियों द्वारा आपको ऑनलाइन व्हीकल बुक कराने, डोरस्टेप टेस्ट ड्राइव चुनने और घर बैठे अपनी नई सैनेटाइज्ड की गई कार की डिलीवरी देने जैसी सुविधाएं दी जा रही है। इस तरह की सुविधाएं शुरू करने वाली कंपिनयों की पूरी लिस्ट यहां देखिए

    यह भी पढ़ें: गूगल मैप्स में जुड़ा नया फीचर, लोगों को कोरोना से बचाने में इस तरह करेगा मदद

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है