• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंटले कारों में लगेंगे 20 करोड़ साल पुराने भारतीय पत्थर

    ब्रिटिश लग्ज़री कार कंपनी बेंटले अपने फ्लाइंड स्पर और कॉन्टिनेंटल मॉडल के इंटीरियर को अपडेट करने जा रही है। इसमें सबसे खास चीज़ है पत्थर की वो परतें जिनका इस्तेमाल इंटीरियर में किया जाना है। इन परतों को तैयार करने के लिए भारतीय पत्थर चुने गए हैं। 20 करोड़ साल पुराने ये पत्थर राजस्थान और आंध्र प्रदेश से लिए गए हैं।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 11, 2016 16:37 ist
    info icon
    published onJan 11, 2016 16:14 IST
    last updated onJan 11, 2016 16:37 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    कारों के डैशबोर्ड में स्लेट के साथ इनका इस्तेमाल किया गया है। स्लेट के ऊपर इन पत्थरों की 0.1 मिलीमीटर पतली परत लगाई गई है, जो इंटीरियर को नया अंदाज देती हैं। इन कारों को खरीदने वाले ग्राहकों के पास टैरा रेड, ऑटम व्हाइट, गैलेक्सी और कॉपर रंग चुनने का विकल्प होगा।

    इस बारे में जानकारी देते हुए म्यूलिनर ऑपरेशंस के निदेशक जिऑफ डोअडिंग ने बताया कि ' बेंटले अपने ग्राहकों को हमेशा नए और दुर्लभ चीजों का अनुभव देता है। इन दुर्लभ पत्थरों की परतों का इस्तेमाल तो महज एक शुरुआत है, जो दिखाता है कि हम कैसे इस यूनीक चीज़ का इस्तेमाल कारों में करने जा रहे हैं।' म्यूलिनर दरअसल बेंटले की कारों का केबिन डिज़ायन और तैयार करती है। इससे पहले यह बेंटले की कारों के डैशबोर्ड और अंदर के पैनल्स में दुनियाभर से चुनी गई खास तरह की लकड़ियों के वुडवर्क की पेशकश भी दे चुकी है।   

    हालांकि बेंटले की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि भारतीय पत्थरों की उम्दा परत से सजी ये कारें कब तक भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होंगी।

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    बेंटले कॉन्टिनेंटल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है