• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सड़क नहीं हवा में उड़ेगा ये सेल्फ ड्राइविंग 'वाहन'

    एविएशन कंपनी एयरबस इस साल के अंत में पेश करेगी प्रोटोटाइप मॉडल और बिक्री शुरु होगी साल

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 19, 2017 16:06 ist
    info icon
    published onJan 19, 2017 16:04 IST
    last updated onJan 19, 2017 16:06 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियों का फोकस इस वक्त दो ही तरह के वाहनों पर है, इनमें शामिल हैं पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस या सेल्फ ड्राइविंग यानी खुद से चलने में सक्षम वाहन। लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है जो सड़क पर नहीं बल्कि खुले आसमान में खुद-ब-खुद चलने या यूं कहें कि उड़ने वाले वाहन पर काम कर रही है। ये कंपनी है दुनिया की जानी मानी एविएशन कंपनी एयरबस और इस प्रोजेक्ट का नाम है 'वाहन'।

    इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एयरबस के 'वाहन' प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला ए-3 (कोडनेम) शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर अक्सर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाएगा। इसे एयरबस की अर्बन एयर मोबिलिटी डिविजन बना रही है। इसका पहला प्रोटोटाइप मॉडल साल 2017 के अंत तक आएगा और 10 साल बाद यानी 2027 में प्रोडक्शन के लिए तैयार मॉडल को पेश किया जाएगा।

    एयरबस के इस एयर मोबिलिटी व्हीकल का प्रोटोटाइप मॉडल सिंगल सीटर होगा लेकिन इस प्रोजेक्ट का मकसद ऐसा ऑटोनॉमस फ्लाइंग व्हीकल तैयार करने का है, जिस में कई पैसेंजर सफर कर सकें।

    वैसे ऐसे व्हीकल या कार पर काम करने वाली एयरबस अकेली कंपनी नहीं है, इस साल आयोजित हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो-2016 में ईहैंग नाम से एक ड्रोन का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश हुआ था, इसकी पैसेंजर क्षमता 184 लोगों की है। इसी तरह से जी-एयरो भी एक फ्लाइंग कार पर काम रही है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है