• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ ने जारी किये नई जीएलई के स्केच

    ऑडी क्यू7 और बीएमडब्ल्यू एक्स5 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 09, 2018 16:49 ist
    info icon
    published onJul 09, 2018 16:49 IST
    last updated onJul 09, 2018 16:49 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz GLE Spied

    मर्सिडीज़-बेंज ने नई जीएलई के केबिन के स्केच जारी किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक पेश किया जाएगा। भारत में यह 2019 में लॉन्च हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5वोल्वो एक्ससी90ऑडी क्यू7पोर्श माकनलैंड रोवर डिस्कवरीजीप ग्रैंड चेरोकी और जगुआर एफ-पेस से होगा।

    Mercedes-Ben GLE Official Sketches

    कंपनी द्वारा जारी स्केच में कार के डैशबोर्ड और केबिन के आगे वाले हिस्से को दिखाया गया है। इस में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेंमेंट सिस्टम के लिए दो स्क्रीन दी गई है।

    Mercedes-Ben GLE Official Sketches

    स्केच में कंपनी ने सेंट्रल ट्यूनल और गोल स्टीयरिंग व्हील की भी झलक दिखाई है। स्टीयरिंग व्हील पर टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिस से इंफोटेंमेंट सिस्टम को कंट्रोल किया जा सकता है। यही लेआउट मर्सिडीज़ की दूसरी नई कारों में भी देखा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जीएलई में एमबीयूएक्स इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

    Mercedes-Ben GLE Official Sketches

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में ई-क्लास वाले इंजन दिए जा सकते हैं। भारत में उपलब्ध ई-क्लास की बात करें तो इसे में दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर के दो इंजन दिए गए हैं, जबकि डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का वी6 इंजन लगा है। सभी इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    यह भी पढें : अक्टूबर में लॉन्च होगी मर्सिडीज़ सी-क्लास फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है