एक्सईवी 9एस, एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक अवतार है, इसलिए इनके डिजाइन में समानता होना एकदम साफ है। लेकिन दोनों एसयूवी कार के डिजाइन में क्या अंतर है? यह हम आगे जानेंगे
पिछले सप्ताह भारत की कार इंडस्ट्री नए लॉन्च, क्रैश टेस्ट रेटिंग और नई ईवी के साथ सुर्खियों में रही। टाटा और महिंद्रा ने नई गाड़ी उतारकर खुर्खियां बटौरी, जबकि एक लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान अपनी शानदार क्रैश टेस्ट रेटिंग की वजह से चर्चा में रही। वहीं एमजी कार भारतीय महिला क्रिकेटर के गैराज में शामिल होने की वजह से चर्चाओं में रही। अगर आपने बीते सप्ताह कुछ मिस कर दिया तो यहां पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: