• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब आप अपने व्हीकल डॉक्यूमेंट्स को 30 सितंबर तक करा सकेंगे रिन्यु

    बता दें कि कोरोना महामारी के कारण व्हीकल डॉक्यूमेंट रिन्युअल का वैलिडिटी पीरियड पांचवी बार बढ़ाया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 21, 2021 20:24 ist
    info icon
    published onJun 21, 2021 19:05 IST
    last updated onJun 21, 2021 20:24 IST
    428 Views
    • Write a कमेंट

    • फरवरी 2020 के बाद एक्सपायर हुए व्हीकल डॉक्यूमेंट्स को अब 30 सितंबर 2021 से पहले तक कराया जा सकेगा रिन्यु
    • व्हीकल रजिस्ट्रेशन,फिटनैस सर्टिफिकेट,परमिट्स और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स हैं शामिल
    • कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन के चलते डेडलाइन एक्सटेंड कराने पर लिया गया फैसला

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मोटर व्हीकल डॉक्यूमेंट्स को रिन्यु कराने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब आप अपने व्हीकल से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को 30 सितंबर 2021 तक रिन्यु करा सकेंगे। इससे पहले इन दस्तावेजों को रिन्यु कराने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। 1 फरवरी 2020 तक एक्सपायर हो चुके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,फिटनैस सर्टिफिकेट,परमिट्स और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स को अब 30 सितंबर 2021 तक रिन्यु कराया जा सकेगा। 

    इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 2020 के दौरान 30 मार्च,जून 9,24 अगस्त और 27 दिसंबर एवं 2021 के दौरान 30 मार्च और 30 जून को डॉक्यूमेंट्स रिन्युअल की तारीखें आगे बढ़ाई गई थी। 

    यह भी पढ़ें:ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आरटीओ में नहीं देना पड़ेगा कोई टेस्ट, आ गया नया नियम

    भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन संशोधित तारीखों के बारे में अवगत करा दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: सीएनजी कार ओनर्स के लिए खुशखबरी, लीकेज टेस्ट सर्टिफिकेट की बढ़ी समयसीमा 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    S
    surendra srivastava
    Jun 21, 2021, 7:52:39 PM

    What about PUC

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है