• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साप्ताहिक ऑटो रिपोर्ट: लॉन्चिंग से महरूम, झलकियों से भरा रहा दिसंबर का पहला हफ्ता, टाटा ने ज़ीका, वोल्वो ने एस-90 से पर्दा हटाया, मारूति ने सेलेरियो में दिए एयरबैग और एबीएस

    एक बार फिर हम आपके लिए लेकर हाजि़र हैं साप्ताहिक ऑटो रिपोर्ट, जिसमें पिछले  हफ्ते हुई ऑटो जगत की हलचलों का संक्षिप्त ब्यौरा देंगे। वैसे तो साल के आखिरी महीने का पहले सप्ताह किसी भी तरह की लॉन्चिंग से महरूम रहा, हालांकि कई घरेलू और विदेशी कार कंपनियों ने आने वाले मॉडलों की झलक देखने को मिली। टाटा ने अपकमिंग हैचबैक ज़ीका से पर्दा हटाया, वहीं वोल्वो ने एस-90 को दुनिया के सामने पेश किया। महिन्द्रा ने भी दो नए प्रॉडक्ट लॉन्च करने की उम्मीद जताई है। दूसरी ओर, मारूति सुजु़की स्विफ्ट व एस क्रॉस में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स देने की तैयारी में है, वहीं सेलेरियो में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर एयरबैग के साथ एबीएस का विकल्प दे दिया है। खबरें और भी है, जानने के लिए पढ़ते रहिए कारदेखो साप्ताहिक ऑटो रिपोर्ट...

    नबील
    नबील
    modified on दिसंबर 07, 2015 13:39 ist
    info icon
    published onDec 07, 2015 13:28 IST
    last updated onDec 07, 2015 13:39 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटो गियरशिफ्ट के साथ आएगा रेनो डस्टर का नया अवतार

    रेनो, डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन में कार के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव होगा ऑटोमेटड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का आना। कंपनी फरवरी में होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में डस्टर के नए अवतार से पर्दा हटाएगी। वहीं साल की पहली छमाही में ही इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा। अधिक पढ़ें

    मुंबई की सड़कों पर दिखी महिन्द्रा एस-101 की झलक

    महिन्द्रा के नए मॉडल  एस-101 (कोडनेम) की एक झलक मुंबई में एड फिल्म की शूटिंग के दौरान देखने को मिली है। कैमरों और दूसरे उपकरणों से लैस एस-101 यहां अपनी विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए आई थी।  इसे महिंद्रा एक्सयूवी 100 नाम दिया जा सकता है। अटकलें हैं कि इसे जनवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। अधिक पढ़ें

    भारत में टेस्टिंग के लिए आई फॉक्सवेगन पोलो टीएसआई

    फॉक्सवेगन ने पोलो के टीएसआई मॉडल को भारत में टेस्टिंग के लिए जर्मनी से मंगवाया है। इसे 20 नवम्बर 2015 को भारत लाया गया था। इसके लिए कंपनी ने 20.44 लाख रूपए खर्चे हैं। भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। अधिक पढ़ें

    अब सेलेरियो के सभी वेरिएंट में मिलेंगे एयरबैग व एबीएस

    पैसेंजर सेफ्टी को ध्यान रखते हुए  मारूति सुजुकी ने अब सेलेरियो मॉडल में भी एयरबैग व एबीएस सुविधा देने की घोषणा है। सेलेरियो के बेस मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग व एबीएस सेफ्टी फीचर्स ऑप्शनल तौर पर उपलब्ध होंगे। अधिक पढ़ें   

    नए साल में दो फीसदी महंगी होने जा रही हैं मर्सिडीज़ कारें

    नए साल में कंपनी अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। मर्सिडीज की ओर से कीमतों में दो फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। मर्सिडीज ने यह फैसला उत्पादन लागत बढ़ने के कारण लिया है। भारत में मर्सिडीज बेंज के 24 मॉडल बाजार में हैं जिनकी कीमत 27.5 लाख से 2.7 करोड़ रूपए के बीच है। अधिक पढ़ें

    टाटा ने दिखाई जी़का की पहली झलक, जल्द होगी लाॅन्च

    टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों में उत्साह कायम रखने के लिए अपनी नई कार ज़ीका की आॅफिशियल इमेज दिखाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हैचबैक को अगले साल जनवरी में लाॅन्च किया जाएगा। हैचबैक सेगमेंट में ज़ीका का सीधा मुकाबला मारूति सुजुकी सेलेरियो, हुंडई आई-10 व शेवरले बीट से होगा। अधिक पढ़ें

    महिन्द्रा टीयूवी-300 के ऑटोमैटिक वर्जन की मांग उम्मीद से ज्यादा

    महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी 300 वैसे तो सफल रही है लेकिन इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है। महिन्द्रा ऑटोमेटिव डिविजन के प्रेसिडेंट और चीफ एक्सक्यूटिव प्रवीण शाह ने एक अंग्रेजी बिजनेस अखबार से बातचीत में यह जानकारी दी। शाह के मुताबिक वर्ष के अंत तक दो नए मॉडल भी महिंद्रा की ओर से लॉन्च किये जाएंगे। अधिक पढ़ें

    स्विफ्ट और एस-क्रॉस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने की तैयारी में मारूति

    मारूति अब स्विफ्ट और एस-क्रॉस को भी ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से लैस करने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना अपने हर सेगमेंट में ऑटोमेटिक गियर बॉक्स देने की है। अभी मारूति अल्टो के10, सेलेरियो, रिट्ज, स्विफ्ट डिजायर, वेगन आर, बलेनो, अर्टिगा व सियाज़ में एएमटी गियर बॉक्स दिया गया है। अधिक पढ़ें

    वोल्वो ने एस-90 से उठाया पर्दा, भारत में अगले साल होगी लॉन्च

    वोल्वो ने अपनी नई लग्ज़री सैलून एस-90 से पर्दा उठा दिया है। इस कार का सीधा मुकाबला मर्सेडीज़ ई-क्लास, ऑटी ए-6, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ और जगुआर एक्सएफ से होगा। भारत में इस कार को अगले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच यह कार भारतीय बाजार में उतरेगी। अधिक पढ़ें

    अपकमिंग लाॅन्च

    मर्सिडीज ए-क्लास फेसलिफ्ट : 8 दिसम्बर, 2015

    मर्सिडीज़-बेंज अपनी लग्ज़री हैचबैक ए-क्लास का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश करने जा रही है। यह कार 8 दिसम्बर, 2015 को मुंबई में लॉन्च होगी। यह मर्सिडीज़ का इस साल का 15वां लॉन्च है। ए-क्लास फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला वोल्वो वी40 क्रॉस कंट्री व बीएमड्ब्ल्यू-1-सीरीज़ से होगा।अधिक पढ़ें

    ऑडी क्यू-7 : 10 दिसंबर, 2015

    ऑडी की लग्जरी एसयूवी क्यू-7 जल्द ही भारत में आने वाली है। इसके 10 दिसम्बर तक भारतीय डीलर्स के पास पहुंचने की उम्मीद है। हाल ही में ऑडी क्यू-7 को मलेशिया में लॉन्च किया गया था, वहां इसकी कीमत करीब 91 लाख रुपए रखी गई है। हालांकि भारत में यह मॉडल नए बदलावों के साथ आएगा।अधिक पढ़ें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है