• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साप्ताहिक आॅटो रिपोर्ट: लेम्बोर्गिनी ह्यूराकेन व रेंज रोवर ईवोक फेसलिफ्ट लाॅन्च, टाटा ने लगाया मेगा सर्विस केम्प, टोयोटा ने दिखाई इनोवा की झलक, फाॅक्सवेगन की एडवांस बुकिंग शुरू

    भारतीय आॅटो बाजार में एक और सप्ताह का समापन हो गया, लेकिन पिछले सप्ताह की तरह इस बार आॅटोमोटिव कंपनियों ने निराश न करते हुए अपनी दो कारों को इण्डियन आॅटो मार्केट में लाॅन्च किया। इनमें से पहला नाम है लेम्बोर्गिनी ह्यूराकेन एलपी580-2 आरड्ब्ल्यूडी का, जिसकी कीमत 2.99 करोड़ रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसी प्रकार, टाटा की सहयोगी कंपनी लैंड रोवर ने अपनी प्रिमियम एसयूवी रेंज रोवर ईवोक का फेसलिफ्ट वर्जन लाॅन्च किया जिसकी कीमत 47.1 लाख रूपए है।

    नबील
    नबील
    published on नवंबर 23, 2015 12:56 ist
    info icon
    published onNov 23, 2015 12:56 IST
    last updated onNov 23, 2015 12:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने अपनी जल्द लाॅन्च होने वाली हैचबैक काइट का नया टीज़र वीडियो लाॅन्च किया है जिसमें अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मैसी भी ड्राइवर सीट पर बैठे दिखाया है, वहीं टाटा मोटर्स ने उपभोक्ताओं के लिए एक मेगा सर्विस केम्प का आयोजन भी किया है जो 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक चलेगा, जहां ग्राहकों को व्हीकल चैकअप की सुविधा दी जा रही है। दूसरी ओर, फाॅक्सवैगन ने अपनी पोपुलर कार बीटल की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है जिसकी एक लाख रूपए के अग्रिम भुगतान के साथ प्रीबुकिंग कराई जा सकती है। इसी क्रम में टोयोटा ने अपनी नए वीडियो में 2016-इनोवा की झलक दिखाई है, वहीं मेड इन इण्डिया फाॅक्सवैगन वेन्टो को एनसीएपी क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रैकिंग मिली है। जानने के लिए और भी काफी कुछ है, आइए बढ़ते हैं आगे।

    लेम्बोर्गिनी ह्यूराकेन एलपी580-2 आरड्ब्ल्यूडी लाॅन्च, कीमत 2.99 करोड़ रूपए

    इटालियन स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी अपनी रियर व्हील ड्राइव (आरड्ब्ल्यूडी) बेस्ड ह्यूराकेन एलपी580-2 को 2015-लाॅस एंजलिस आॅटो शो में पहले ही दिखा चुकी है। अब इस स्पोर्ट्स कार को भारत में लाॅन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत 2.99 करोड़ रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। अधिक पढ़ें

    रेंज रोवर ईवोक फेसलिफ्ट लाॅन्च, कीमत 47.1 लाख रूपए

    लैंड रोवर ने अपनी पोपुलर एसयूवी ईवोक का फेसलिफ्ट वर्जन देश में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 47.1 लाख रूपए रखी गई है। इस नई कार में आॅल एल्यूमिनियम इंजीनियम टीडी4 टर्बोडीज़ल इंजन दिया गया है, जो पहले की तुलना में करीब 20 से 30 किलोग्राम तक हल्का है। इसमें 9-स्पीड जेडएफ गियर बाॅक्स दिए गए हैं जो 188बीएचपी पावर के साथ अधिकतम 420एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। अधिक पढ़ें

    टाटा काइट का नया टीज़र जारी, मैसी ने संभाली ड्राईविंग सीट

    भारतीय आॅटो मेकर कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक कार काइट का नया टीज़र वीडियो जारी किया है जिसमें टाटा के ब्रांड एंबेसडर और बार्सिलोनो के स्टार फुटबाॅलर लियोनल मैसी को ड्राईविंग सीट पर बैठे दिखाया गया है। टाटा को काइट से काफी उम्मीदें है जिसे हैचबैक और सेड़ान दोनों केटेगिरी में जल्द ही लाॅन्च किया जाएगा। अधिक पढ़ें

    टाटा मोटर्स का मेगा सर्विस कैम्प 20 से 26 नवम्बर तक

    अगर आप टाटा के ग्राहक है और इस महीने त्योहारों पर हुए खर्चे के कारण अपनी प्यारी कार को सर्विस पर नहीं ले जा पाए हैं तो चिन्ता की कोई बात नहीं क्योंकि टाटा मोटर्स 20 नवम्बर से 26 नवम्बर के बीच खास आपके लिए लाए हैं पूरे भारत में मेगा सर्विस कैम्प, जहां ग्राहकों को व्हीकल चैकअप की सुविधा दी जाएगी, और वह भी बिलकुल मुफ्त। यह शिविर देशभर के करीब 287 शहरों में टाटा मोटर्स के डीलरशिप व आधिकारिक सर्विस सेंटर पर लगाए जाएंगे। अधिक पढ़ें

    ‘मेड इन इण्डिया’ फाॅक्सवैगन वेन्टो को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    हालही में हुए ‘डीज़लगेट’ घोटालों में घिरी जर्मन आॅटोमेकर कंपनी फाॅक्सवैगन के भारत में बनाए जा रहे वेन्टो माॅडल को 5-स्टार लैटिन एनसीएपी रेटिंग दी गई है। एनसीएपी में कारों का सेफ्टी व क्रेश टेस्ट किया जाता है। इस सेफ्टी टेस्ट में कारों की परफोरमेंस के आधार पर 1 से लेकर 5-स्टार तक रेटिंग दी जाती है। अधिक पढ़ें

    टोयोटा के नए वीडियो में देखिए 2016-इनोवा की झलक

    अग्रणी कार निर्माता कंपनी टोयोटा की 2016-इनोवा के ब्राॅशर पहले ही लीक हो चुके हैं, जबकि कंपनी ने अपने आॅफिशियल वीडियो में नई इनोवा के स्पेक्स भी उजागर कर दिए हैं। अब टोयोटा ने अपने एक इंडानेशियाई वीडियो के जरिए अपग्रेड इनोवा के डिजाइन और स्टाइल को दिखाया है। यह पहली बार है जब किसी लाइन वीडियो में इस एमपीवी का प्रदर्शन सभी अन्य कारों के साथ किया गया है। अधिक पढ़ें

    फाॅक्सवैगन बीटल की एडवांस बुकिंग शुरू

    फाॅक्सवैगन बीटल की कंपनी ने भी इस कार की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। आप इस कार की बुकिंग 1 लाख रूपए के अग्रिम भुगतान पर करा सकते हैं जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रूपए के करीब होगी। फाॅक्सवैगन अपनी इस कार को सीबीयू रूट के जरिए उतारा जाएगा। फाॅक्सवैगन बीटल का मुकाबला फिएट अबर्थ 595 और मिनी कूपर एस से होगा। अधिक पढ़ें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है