English | हिंदी
वोल्वो एक्ससी40 की बुकिंग शुरू
वोल्वो एक्ससी40 को जून में लॉन्च किया जा सकता है
30 Views
- Write a कमेंट

वोल्वो के चुनिंदा डीलरों ने एक्ससी40 एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे चार लाख रूपए में बुक किया जा सकता है। डीलरों का कहना है कि वोल्वो एक्ससी40 को जून 2018 के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।
यहां देखिए वोल्वो एक्ससी40 से जुड़ी कुछ खास बातें…
- एक्ससी40 तीन वेरिएंट मोमेंटम (डीज़ल), इंस्क्रीप्शन (डीज़ल) और आर-डिजायन (पेट्रोल) में मिलेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सबसे पहले आर-डिजायन वेरिएंट को पेश किया जाएगा।
- एक्ससी40 आर-डिजायन में टी5 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 250 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा।
- डीज़ल वेरिएंट में डी4 इंजन मिलेगा, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा।
- दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे।
- वोल्वो ने संकेत दिए हैं कि इस में वी40 वाला डी3 इंजन भी दिया जा सकता है, जो आगे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।
- वोल्वो एक्ससी60 की तरह एक्ससी40 में भी ड्राइवर असिस्टेंस, पायलट असिस्ट सिस्टम, रन-ऑफ रोड प्रोजेक्टशन, मिटिगेशन, रोड साइन इंफॉर्मेशन, लैन कीपिंग एआईडी, क्रॉस ट्रैफिक अर्ल्ट, ब्रेक सपोर्ट और रियर कोलिसन वार्निंग जैसे फीचर मिलेंगे।
- पैदल और साइकिल पर चलने वाले यात्रियों और सड़क पर आवारा घूम रहे जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस में डिटेक्ट सिस्टम दिया जाएगा। यह फीचर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर खुद-ब-खुद ब्रेक लगा देता है।

कीमत और मुकाबला
वोल्वो एक्ससी40 की कीमत 40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से होगा।
यह भी पढें : जानिये कब लॉन्च होगी वोल्वो एक्ससी40
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














