• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    4 जुलाई को लॉन्च होगी वोल्वो एक्ससी40

    वोल्वो एक्ससी40 केवल टॉप वेरिएंट आर-डिजायन में मिलेगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मई 30, 2018 11:58 ist
    info icon
    published onMay 30, 2018 11:54 IST
    last updated onMay 30, 2018 11:58 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40

    वोल्वो की एंट्री लेवल प्रीमियम एसयूवी एक्ससी40 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे 4 जुलाई 2018 को लॉन्च किया जाएगा। वोल्वो एक्ससी40 केवल टॉप वेरिएंट आर-डिजायन में आएगी। इसकी कीमत 40 लाख रूपए से 42 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से होगा।

    Volvo XC40

    वोल्वो एक्ससी40 की बुकिंग कुछ समय पहले शुरू हो चुकी है, इसे पांच लाख रूपए में बुक किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसकी केवल 200 यूनिट बुक की जाएगी। इसकी वजह ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 80 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। ज्यादा मांग के चलते कंपनी जल्द ही इसके प्रोडक्शन में भी इजाफा कर सकती है।

    Volvo XC40

    वोल्वो एक्ससी40 में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा होगा, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन एस90 सेडान और एक्ससी90 एसयूवी में भी लगा है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

    वोल्वो एक्ससी40 में पैसेंजर सेफ्टी का काफी ध्यान रखा गया है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग, रडार-बेस क्रूज़ कंट्रोल, हिल स्टार्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और पार्क पायलट असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Volvo XC40

    इन के अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 9.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 13-स्पीकर्स वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, 8-तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, पैनारोमिक सनरूफ और हीटेड सीटें दी गई हैं।

    यह भी पढें : नई वोल्वो एस60 में नहीं मिलेगा डीज़ल इंजन, जानिये क्यों

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है