• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 लॉन्च, कीमत 39.9 लाख रूपए

    बीएमडब्ल्यू एक्स1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज़ जीएलए को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    published on जुलाई 04, 2018 13:57 ist
    info icon
    published onJul 04, 2018 13:57 IST
    last updated onJul 04, 2018 13:57 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40

    वोल्वो की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्ससी40 भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की अब तक की सबसे अफॉर्डेबल पेशकश है। इसे केवल एक वेरिएंट आर-डिजायन एडब्ल्यूडी में उतारा गया है। इसकी कीमत 39.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से होगा।

    Volvo XC40

    वोल्वो एक्ससी40 को कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (सीएमए) प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। सबसे पहले बात करते हैं कार के डिजायन की... आर-डिजायन वेरिएंट की छत, बाहरी शीशों और फ्रंट ग्रिल पर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां राइडिंग के लिए 20 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। केबिन को भी ब्लैक लेआउट दिया गया है। इस में आर-डिजायन बैजिंग वाली सीटें, स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील और लैदर गियर नोब दी गई है। इस में लावा (रेड) कारपेट का विकल्प भी रखा गया है। आर-डिजायन को तीन एक्सटीरियर कलर व्हाइट, ब्लू और रेड में पेश किया गया है।

    Volvo XC40 Interior

    वोल्वो एक्ससी40 आर-डिजायन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 9.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग, हैंड्स-फ्री बूट रिलिज, एलईडी हैडलैंप्स (एक्टिव बेंडिंग के साथ), 13-स्पीकर्स वाला हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम और एयर वूफर टेक्नोलॉजी दी गई है।

    सेफ्टी के लिए इस में पार्क असिस्ट पायलट, एयरबैग, पायलट असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और सिटी सेफ्टी पैकेज को शामिल किया गया है।

    Volvo XC40 Sunroof

    वोल्वो एक्ससी40 केवल डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इस में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। एंट्री-लेवल लग्ज़री कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह सबसे पावरफुल पेशकश है। इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है।

    यह भी पढें : वोल्वो की ये कार आएगी सबसे पहले इलेक्ट्रिक अवतार में...

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है