वोल्वो एक्ससी40 में जुड़ा नया पेट्रोल इंजन
भारत में वोल्वो एक्ससी40 को दो वेरिएंट मोमेंटम और इंस्क्रीप्शन में पेश किया जाएगा
- Write a कमेंट

वोल्वो ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध एक्ससी40 को नए 1.5 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। यह कंपनी का अब तक पहला 3-सिलेंडर इंजन है।

1.5 लीटर 3-सिलेंडर इंजन को मौजूदा 4-सिलेंडर ड्राइव-ई वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसकी पावर और टॉर्क के आंकड़ों का कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प इस में अगले साल आएगा।

नए पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी ने इस में डी3 डीज़ल इंजन का विकल्प भी शामिल किया है। इसकी पावर 150 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है।

इसके साथ ही कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध एक्ससी40 का नया टॉप वेरिएंट इंस्क्रीप्शन भी पेश किया है। इस में 20 इंच के व्हील, नई स्किड प्लेटें, साइड विंडो और क्रोम वाली मैश ग्रिल दी गई है। केबिन में क्रिस्टल ग्रियर नोब और डैशबोर्ड पर ड्रिफवुड फिनिशिंग दी गई है।


भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां एक्ससी40 को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। भारत में इसे साल 2018 के बीच में लॉन्च किया जाएगा। यहां एक्ससी40 का मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलए, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और ऑडी क्यू3 से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

यह भी पढें :














