• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एस60 पोलस्टार Vs मर्सिडीज़ एएमजी सी43 Vs ऑडी एस5 स्पोर्टबैक

    एस60 पोलस्टार की तुलना मुकाबले में मौजूद परफॉर्मेंस कारों से...

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on अप्रैल 12, 2017 16:43 ist
    info icon
    published onApr 12, 2017 16:43 IST
    last updated onApr 12, 2017 16:43 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो की एस60 पोलस्टार सेडान भारत में 14 अप्रैल को दस्तक देने जा रही है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ की एएमजी सी43 और ऑडी एस5 स्पोर्टबैक से होगा। यह स्वीडिश कंपनी वोल्वो की परफॉर्मेंस सेडान है। यहां हमने कई मोर्चों पर एस60 पोलस्टार की तुलना मुकाबले में मौजूदा कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    इंजन

    तुलना की शुरुआत करते हैं इंजन और पावर के मोर्चे से, तीनों ही कारें अच्छी पावर और परफॉर्मेंस देने के लिए बनाई गई हैं, लिहाजा तुलना की शुरुआत भी यहीं से करना ही सही रहेगा। मर्सिडीज़ एएमजी सी43 से शुरु करते हैं, इस में 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 367 पीएस और टॉर्क 520 एनएम है। यह इंजन 9-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ऑडी एस5 में भी 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 337 पीएस और टॉर्क 440 एनएम है। ऑडी एस5 में इंजन के साथ 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया गया है। वोल्वो एस60 पोलस्टार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, कम क्षमता वाला इंजन होने के बाद भी यह मर्सिडीज़ एएमजी सी43 के बराबर पावर और ऑडी एस5 से ज्यादा टॉर्क जनरेट करेगा। पोलस्टार में 367 पीएस की पावर और 467 एनएम का टॉर्क मिलेगा।

    पोलस्टार का इंजन 8-स्पीड गियरट्रॉनिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 4.7 सेकंड का समय लगेगा, इस मामले में यह एएमजी से 1 सेकंड पीछे है। ऑडी एस5 को इस रफ्तार पर पहुंचने में 5.1 सेकंड का समय लगता है। तीनों कारों की टॉप स्पीड को 250 किमी प्रति घंटा पर सीमित रखा गया है।

    डिजायन

    इस में कोई शक नहीं है कि तीनों कारों में मर्सिडीज़-एएमजी सी43 सबसे ज्यादा आकर्षक दिखने वाली परफॉर्मेंस कार है। हालांकि डिजायन के मोर्चें पर एस60 पोलस्टार भी पीछे नहीं है, दमदार बोनट की वजह से यह ज्यादा शार्प लगती है, हालांकि एस60 पोलस्टार और ऑडी एस5 का डिजायन उतना पावरफुल नहीं लगता है, जितनी ताकतवर ये कारें असल में हैं।  

    कद-काठी

    ऑडी एस5 सबसे लम्बी है, इसकी लम्बाई 4718 एमएम है, इस मामले में मर्सिडीज एएमजी सी43 (4702 एमएम) दूसरे और एस60 पोलस्टार (4635 एमएम) तीसरे नम्बर है। चौड़ाई के मामले में पोलस्टार सबसे आगे है, इसकी चौड़ाई 1865 एमएम है, इस मामले में एस5 (1854 एमएम) दूसरे और मर्सिडीज़ (1810 एमएम) तीसरे नम्बर पर है। ऊंचाई के मोर्चे पर भी पोलस्टार आगे है, यह 1484 एमएम ऊंची है, इस मामले में एएमजी सी43 (1429 एमएम) दूसरे और एस5 (1382 एमएम) तीसरे नम्बर पर है। 2840 एमएम व्हीलबेस के साथ मर्सिडीज़ एएमजी सी43 सबसे आगे है, इस मामले में ऑडी एस5 (2811 एमएम) दूसरे और वोल्वो एस60 पोलस्टार (2776 एमएम) तीसरे नम्बर पर है।

    कीमत

    वोल्वो एस60 पोलस्टार 14 अप्रैल को लॉन्च होगी, इसकी कीमत 60 लाख से 65 लाख रूपए के बीच हो सकती है। ऑडी एस5 की कीमत 66.2 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो इस सेगमेंट में सबसे आक्रामक कीमत के साथ आती है। मर्सिडीज़ एएमजी सी43 की कीमत 74.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो सबसे ज्यादा है। संभावना है कि कीमत के मोर्चे पर मर्सिडीज़ एएमजी सी43 ही सबसे ऊपर रहेगी और इस बात की संभावना कम ही है कि कीमत के मामले में वोल्वो मर्सिडीज़ से आगे निकलेगी।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है