• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट मई तक होगी लॉन्च, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस को देगी टक्कर

    फोक्सवैगन अपनी फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इसे मई 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह 5-सीटर एसयूवी कार बिक्री के लिए पिछले साल तक उपलब्ध थी, लेकिन बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते इसे बाद में बंद कर दिया गया था। अब कंपनी इसका मिड-लाइफ अपडेटेड मॉडल पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 24, 2021 19:38 ist
    info icon
    published onMar 24, 2021 19:34 IST
    last updated onMar 24, 2021 19:38 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट
    • फोक्सवैगन ने 2021 टिग्वान फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। अनुमान लगाए जा रहे थे कि इसे अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।
    • इस अपडेटेड एसयूवी में नया इंजन समेत कई कॉस्मेटिक अपग्रेड और अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे।
    • इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (90 पीएस) दिया जाएगा, जिसके साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसकी फीचर लिस्ट में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है।
    • फेसलिफ्ट फोक्सवैगन टिग्वान की प्राइस 28 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से होगा।

    2021 Volkswagen Tiguan

    फोक्सवैगन अपनी फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इसे मई 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह 5-सीटर एसयूवी कार बिक्री के लिए पिछले साल तक उपलब्ध थी, लेकिन बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के चलते इसे बाद में बंद कर दिया गया था। अब कंपनी इसका मिड-लाइफ अपडेटेड मॉडल पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी।

    2021 टिग्वान फेसलिफ्ट में कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। साथ ही इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलेंगे। इस गाड़ी में सबसे बड़ा बदलाव इसकी पावरट्रेन में देखने को मिलेगा। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन की बजाए अब नया 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

    यह इंजन टिग्वान ऑलस्पेस कार में भी दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) स्टैंडर्ड दिया जाएगा। अनुमान है कि नई टिग्वान कार में 4मोशन (ऑल-व्हील-ड्राइव) ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी जा सकती है।

    2021 Volkswagen Tiguan cabin

    अपडेटेड टिग्वान में नए एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स, नए डिज़ाइन के फ्रंट व रियर बंपर, बूट पर क्रोम टिगवान बैजिंग और नया फोक्सवैगन लोगो दिया जाएगा। वहीं, इसके केबिन में नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच बेस्ड एसी कंट्रोल्स और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इस अपकमिंग कार में वायरलैस चार्जिंग पैड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    इस गाड़ी में पुराने मॉडल की तरह थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, सात एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) मिलने जारी रह सकते हैं।

    अनुमान है कि अपडेटेड टिग्वान की प्राइस 28 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इस कार का सीधा मुकाबला सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से होगा जिसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टी-रॉक और थ्री-रो टिगवान ऑलस्पेस कार का सेकंड बैच भारत आने की भी पुष्टि की है। इसके अलावा कंपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी टाइगन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। इस गाड़ी को स्कोडा कुशाक की लॉन्चिंग के बाद उतारा जाएगा।

    यह भी पढ़ें : फॉक्सवैगन टाइगन में मिलेंगे स्कोडा कुशाक वाले इंजन और ट्रांसमिशन, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है