• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    24 मई को लॉन्च होगी फॉक्सवेगन टिग्वॉन

    हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और होंडा सीआर-वी को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 22, 2017 19:48 ist
    info icon
    published onMay 22, 2017 19:48 IST
    last updated onMay 22, 2017 19:48 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई फॉक्सवेगन टिग्वॉन बुधवार यानी 24 मई को भारत में लॉन्च होगी, इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आस-पास रहने की उम्मीद है। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और होंडा सीआर-वी से होगा।

    टिग्वॉन को भारत में पहली बार इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था, इसे कंपनी के महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद प्लांट में तैयार किया जा रहा है। यह फॉक्सवेगन ग्रुप के मॉड्यूलर ट्रांसवर्स मैट्रिक्स (एमक्यूबी) प्लेटफार्म पर बनी है, इसी प्लेटफार्म फॉक्सवेगन ग्रुप की स्कोडा ऑक्टाविया, सुपर्ब और ऑडी ए3 को भी तैयार किया गया है, जल्द आने वाली स्कोडा कोडिएक भी इसी प्लेटफार्म पर बनी होगी।

    फॉक्सवेगन टिग्वॉन केवल 2.0 लीटर टीडीआई डीज़ल इंजन में आएगी, संभावना है कि यह इंजन 177 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, इस में ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी आ सकता है।

    कंपास और सीआर-वी को इसी साल के अंत तक उतारा जाएगा। कंपास, जीप की पहली मेड-इन-इंडिया एसयूवी होगी, जिस के बड़े हिस्से को स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया है।  

    इसी सेगमेंट में स्कोडा अगले साल कारॉक एसयूवी को उतारेगी, इसे स्कोडा कारों की रेंज में कोडिएक के नीचे पोजिशन किया जाएगा, यह स्कोडा येती की जगह लेगी। इसके अलावा अगले साल होंडा भी पांचवी जनरेशन की सीआर-वी को डीज़ल इंजन के साथ लॉन्च करेगी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है