• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति ने जारी की विटारा ब्रेज़ा की आॅप्शनल एक्सेसरीज, जानिए कितनी है कीमत

    विटारा ब्रेज़ा, मारूति की पहली काॅम्पैक्ट एसयूवी। इसने हाल ही में आयोजित आॅटो एक्सपो-2016 से अपने सफर की शुरूआत की है। इसे 8 मार्च 2016 को लाॅन्च किया गया था। यह कार 3 थीम फीचर के साथ आई है। वैसे तो यह कार काफी फीचर से लैस है, लेकिन फिर भी ग्राहक इसमें कई अतिरिक्त फीचर की मांग कर रहे हैं।

    नबील
    नबील
    Published On मार्च 30, 2016 15:58 ist
    info icon
    published onMar 30, 2016 15:46 IST
    last updated onMar 30, 2016 15:58 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ग्राहकों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए मारूति ने विटारा ब्रेज़ा की आॅप्शनल एक्सेसरीज जारी है। इन्हें ग्राहक अपने मनमुताबिक लगा सकते हैं और कार को कुछ अलग हटकर लुक दे सकते हैं। सभी एक्सेसरीज की अलग-अलग कीमत रखी गई है।

    ग्लेमर थीम, यह कोई वेरिएंट नहीं है, यह एक किट है, जिसकी कीमत 23,490 रूपए रखी गई है। इसके अलावा एक्सटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए बाॅडी ग्राफिक्स, फोग लैंप्स गार्निश, क्रोम इनसर्ट डोर वाइजर और ओआरवीएम फीचर पेश किए गए हैं। वहीं, केबिन के लिए भी काफी सारी एक्सेसरीज लाॅन्च की गई है। इसमें पीछे वाली सीट के लिए डीवीडी प्लेयर के साथ एंटरटेनमेंट सिस्टम, नेक पिलो, स्टीयरिंग कवर, फ्लोर मैट, कुशन सीट और डोर सिल प्लेट जैसे फीचर शामिल है।

    आॅप्षनल एक्सेसरीज की कीमत इस प्रकार है।

    एक्सेसरीज                                         कीमत (रूपए में)                       
    ग्लेमर किट 23,490
    स्पोर्ट्स किट  29,999
    मडफ्लेप सेट 790
    बाॅडी कवर मैट 1,190
    स्कवायर कुशन 840
    नेक कुशन 799
    रियर पार्सल ट्रे 1,890
    आॅटो डायमिंग मिरर 4,530
    ब्लैक/सिल्वर व्हील कवर 2,200 (4 सेट)
    ओआरवीएम इंडिकेटर लैंप 3,190
    व्हील आर्च क्लेडिंग  5,990
    लग्गेज रूम एक्सेसरीज साॅकेट 690
    रियर बम्पर प्रोटेक्टर 3,290
    ग्लाॅव बाॅक्स लाइट   750
    इल्लुमिनटेड डोर सिल गार्ड  890
    साइड स्कृट 4,990
    बाॅडी साइड मोल्डिंग 2,290
    फ्रंट एक्सटेंडर  3,290
    फोग लैंप गार्निश 840
    फ्रंट ग्रिल गार्निश 2,090
    ओआरवीएम गार्निश 990
    अलाॅय व्हील  23,960 (4 सेट)
    बेक डोर गार्निश 990
    डिजायनर मेट 1,490
    बम्पर कोर्नर प्रोटेक्टर 670
    डोर वाइजर के साथ क्रोम  2,990

    विटारा ब्रेज़ा को केवल एक डीज़ल इंजन के साथ उतारा गया है। इसमें मारूति का सबसे विश्वसनीय डीडीआईएस200 इंजन दिया गया है। हालांकि यह कार ड्राइविंग के मामले में ईकोस्पोर्ट के डीज़ल इंजन से पिछड़ी हुई है, लेकिन माइलेज के मामले में विटारा ब्रेज़ा काफी बेहतर है। विटारा ब्रेज़ा की माइलेज क्षमता 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    इंजन 1.3लीटर डीडीआईएस200
    फ्यूल टाइप डीज़ल
    क्षमता  1,248सीसी
    तकत 88 बीएचपी
    टाॅर्क 200 एनएम
    गियरबाॅक्स 5-स्पीड मैनुअल
    माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर

    मारूति विटारा ब्रेज़ा की डिलिवरी 25 मार्च 2016 से शुरू हुई है। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं, जब भारत की सड़कों पर यह कार दौड़ती नजर आएगी।

    यह भी पढ़ें : मारूति विटारा ब्रेज़ा को मिली 20 हजार से ज्यादा बुकिंग

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है