• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर ने उतारी नई रेंज रोवर इवोक, शुरूआती कीमत 49.10 लाख रूपए

    लैंड रोवर ने रेंज रोवर इवोक का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 49.10 लाख रूपए है, जो 67.90 लाख रूपए तक जाती है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On दिसंबर 20, 2016 15:37 ist
    info icon
    published onDec 20, 2016 15:37 IST
    last updated onDec 20, 2016 15:37 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    ब्रिटिश एसयूवी मेकर लैंड रोवर ने रेंज रोवर इवोक का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 49.10 लाख रूपए है, जो 67.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। फिलहाल यह एसयूवी डीज़ल इंजन में ही उपलब्ध है। इसका एसआई4 पेट्रोल वेरिएंट जनवरी 2017 में लॉन्च होगा।

    नई रेंज रोवर इवोक के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत
    प्योर 49.10 लाख रूपए
    एसई 54.20 लाख रूपए
    डायनामिक 56.30 लाख रूपए
    एचएसई 59.25 लाख रूपए
    एचएसई डायनामिक 64.65 लाख रूपए
    एचएसई डायनामिक एंबर एडिशन 67.90 लाख रूपए

    ये खासियतें समाई हैं नई इवोक में...

    नई रेंज रोवर इवोक में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हुआ है। इसमें 2.0 लीटर का ऑल न्यू 4-सिलेन्डर एसडी4 एल्यूमिनियम डीज़ल इंजन लगा है। इसकी पावर 180 पीएस और टॉर्क 430 एनएम है। पुराने 2.2 लीटर के एसडी4 इंजन की तुलना में इसकी पावर 10 पीएस कम है लेकिन यह 10 एनएम ज्यादा टॉर्क देता है। इंजन पहले की तरह 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। सभी वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा स्टैंडर्ड दी गई है। नई इवोक में लैंड रोवर का टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम लगा है। इस में चार ड्राइव मोड, ग्रास, स्नो, सेंड और रॉक दिए गए हैं।

    कुछ बदलाव इसकी फीचर लिस्ट में भी हुए हैं। नई इवोक के टॉप वेरिएंट एचएसई और एचएसई डायनामिक में नया 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। ऑक्सफोर्ड लैदर अपहोल्स्ट्री, सनरूफ, इलेक्ट्रिक सीट, हैड अप डिस्प्ले और पावर टेलगेट जैसे फीचर भी नई इवोक में मिलेंगे।

    एंबर एडिशन

    लैंड रोवर ने इस बार इवोक रेंज में एक नया वेरिएंट ‘एंबर एडिशन’ शामिल किया है। इसे इवोक के एचएसई डायनामिक वेरिएंट पर बनाया गया है। इसके अंदर और बाहर ब्लैक और रेड कलर थीम का इस्तेमाल हुआ है। बॉडी पर ब्लैक और छत को रेड कलर में रखा गया है। इसका केबिन स्पोर्ट्स कारों जैसा है। इसमें इबॉनी ब्लैक कलर की सीटें दी गई है, जिन पर लाल रंग की सिलाई की गई है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    N
    narendra rao
    Jan 3, 2017, 3:15:00 PM

    NICE ONE

      जवाब
      Write a Reply
      1
      j
      jiban
      Dec 20, 2016, 8:53:13 PM

      i think the best sport suv available in such price which is quiet wonderful job done by the company and the nice edition version boost up the sell .i loved it

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        govindraju
        Dec 20, 2016, 3:12:17 PM

        Black Beauty

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है