• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पोर्श की नई 911 रेंज लॉन्च, शुरूआती कीमत 1.42 करोड़ रूपए

    स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श ने आज नई 911 रेंज लॉन्च कर दी है। देखने में यह कारें पुरानी 911 जैसी ही हैं लेकिन इनके इंजन और फीचर में कई बदलाव नजर आएंगे। 911 रेंज की बेस मॉडल कार करेरा की कीमत 1.42 करोड़ रूपए रखी गई है।

    tdk
    tdk
    Published On जून 29, 2016 17:18 ist
    info icon
    published onJun 29, 2016 11:53 IST
    last updated onJun 29, 2016 17:18 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श ने आज नई 911 रेंज लॉन्च कर दी है। देखने में यह कारें पुरानी 911 जैसी ही हैं लेकिन इनके इंजन और फीचर में कई बदलाव नजर आएंगे। 911 रेंज की बेस मॉडल कार करेरा की कीमत 1.42 करोड़ रूपए रखी गई है। पोर्श इंडिया कार को जर्मनी से आयात करेगी। भारत में इन्हें कंपनी की मुम्बई, कोलकाता, कोची, गुरूग्राम (गुड़गांव), बेंगलुरू और अहमदाबाद स्थित डीलरशिप द्वारा बेचा जाएगा।

    माॅडल कीमत
    911 करेरा  1.42 करोड़ रूपए
    911 करेरा कैब्रियोलेट 1.56 करोड़ रूपए
    911 करेरा एस  1.63 करोड़ रूपए
    911 करेरा एस कैब्रियोलेट 1.76 करोड़ रूपए
    911 टर्बो 2.26 करोड़ रूपए
    911 टर्बो कैब्रियोलेट 2.39 करोड़ रूपए
    911 टर्बो एस 2.66 करोड़ रूपए
    911 टर्बो एस कैब्रियोलेट 2.82 करोड़ रूपए

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मौजूदा 911 रेंज में फ्लैट सिक्स इंजन लगा है। इसकी पावर 370 पीएस और टॉर्क 450 एनएम है। नई रेंज में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। करेरा एस में यही इंजन मिलेगा। इसकी पावर 420 पीएस और टॉर्क 500 एनएम है। वहीं 911 टर्बो में 3.8 लीटर का बाई-टर्बो इंजन मिलेगा। इसकी पावर 540 पीएस है। कार की टाॅप स्पीड 318 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.9 सेकंड में पा लेगी।

    अब बात करते हैं 911 रेंज की कारों में नजर आने वाले बदलाव की। इन में नए हैडलाइट क्लस्टर के साथ 4-पॉइंट डे-टाइम रनिंग लाइटें, नए डिजायन की पिछली लिड, पीछे की तरफ नई लाइटें और नए डोर हैंडल शामिल हैं। इसके अलावा केबिन में 7 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो एपल कारप्ले, नेविगेशन और वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

    नई 911 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम-4 और मर्सिडीज़-बेंज सी-63 एस एएमजी से है। कीमत के मामले में ये दोनों ही कारें पोर्श 911 के बराबर है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    पोर्श 911 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है