बीएमडब्ल्यू ने दिखाई नई एक्स5 की झलक
भारत में इसे 2019 में उतारा जाएगा
- Write a कमेंट

बीएमडब्ल्यू ने नई एक्स5 की टीज़र इमेज़ जारी की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक पेश किया जाएगा, वहीं भारत में इसे 2019 के बीच में उतारा जाएगा।

कंपनी द्वारा जारी तस्वीरों पर ध्यान दें तो इसे अच्छे से कवर किया गया है। हालांकि इसके बाद भी कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। चौथी जनरेशन की बीएमडब्ल्यू एक्स5 को सीएलएआर मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर नई एक्स3, नई 3-सीरीज और जल्द लॉन्च होने वाली एक्स6 भी बनी है। इसे तैयार करने में मजबूत पर कम वज़नी चेसिस का इस्तेमाल हुआ है। इसका माइलेज पहले से ज्यादा बेहतर है। इस में नए अडेप्टिव एम सस्पेंशन सेटअप और इंटिग्रेल एक्टिव स्टीयरिंग व्हील भी दिए गए हैं।

कंपनी का कहना है कि नई एक्स5 को अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने ठंडे मौसम, पथरीले रास्तों और रेगिस्तान जैसे स्थानों को चुना है। कंपनी के अनुसार एजेप्लॉग, स्वीडन, दक्षिण अफ्रिका और अमेरिका में इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। इस में मौजूदा मॉडल वाला 3.0 लीटर टर्बो डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 260 पीएस और टॉर्क 560 एनएम है। इसके माइलेज का दावा 15.97 किमी प्रति लीटर है। मौजूदा एक्स5 दो वेरिएंट डिजायन प्योर एक्सपीरियंस और एम स्पोर्ट में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 76.9 लाख रूपए और 82.6 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ नई बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज का केबिन














