• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने लाॅन्च होंगी यह 6 कारें, वीडियो देखें

    देश में अक्टूबर महीना त्योहारी सीज़न को लेकर आता है और इसी महीने में करीब-करीब सभी आॅटो कंपनियां अपने नए माॅडल उतारने की तैयारियों में लग जाते हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस महीने में सभी अग्रणी ब्रांड माॅडल्स की बिक्री में काफी उछाल देखने को मिलता है और सभी कंपनियां इस मौके को अपने पक्ष में भुनाना चाहती हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं इस अक्टूबर माह में लाॅन्च होने वाली 6 फेवरेट कारों के बारे में, जिनमें से दो देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की की है। कौनसी हैं यह 6 कारें, जानने के लिए पढि़ए आगे।

    मनीष
    मनीष
    modified on अक्टूबर 09, 2015 18:51 ist
    info icon
    published onOct 07, 2015 14:46 IST
    last updated onOct 09, 2015 18:51 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    1. अर्टिगा फेसलिफ्ट

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मारूति की एकमात्र एमपीवी अर्टिगा का, जिसका फेसलिफ्ट वर्जन जल्दी ही लाॅन्च होगा। माइलेज को सुधारने के लिए कंपनी इस नए माॅडल को पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी वेरिएंट में भी लाॅन्च करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि 2015-अर्टिगा का डीज़ल वेरिएंट 25.2 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देने में सक्षम होगा। एक्सटीरियर-इंटीरियर को एक फ्रेश लुक देने के साथ ही एडवांस फीचर्स में स्मार्टप्ले इंफोटेन्मेंट सिस्टम को शामिल किया गया है। नई अर्टिगा के बेस वेरिएंट की कीमत करीब 6 लाख रूपए होगी।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की अर्टिगा फेसलिफ्ट वर्जन, 10 अक्टूबर को होगा लाॅन्च

    2. मारूति बलेनो

    इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम है मारूति सुजु़की बलेनो का, जिसे कुछ समय पहले तक वाईआरए (YRA) के नाम से भी जाना जाता था। अब कंपनी इसे बलेनो के नाम से इण्डियन आॅटो मार्केट में उतारने जा रही है। 26 अक्टूबर को लाॅन्च होने वाली यह कार मारूति की पहली प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस कार को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल माॅडल में 1.2-लीटर वीवीटी (VVT) इंजन लगा होगा जो 83बीएचपी पावर के साथ 150एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा, वहीं इसका 1.3-लीटर डीडीआईएस200 (DDiS200) डीज़ल वेरिएंट 90बीएचपी पावर के साथ 200एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। कंपनी अपनी इस हैचबैक की बिक्री अपनी नई डीलरशिप ‘नेक्सा’  के जरिए करेगी, जिसे नेक्सा की वेबसाइट पर भी दिखाया जा चुका है। मारूति बलेनो को शुरूवाती संभावित कीमत 5.5 लाख रूपए आंकी गई है।

    अधिक पढ़ें : अब मारूति सुजु़की YRA का नाम होगा बलेनो

    3. अबार्थ पुंटो ईवो

    इस लिस्ट में तीसरा नाम है फिएट की हाॅट कार अबार्थ पुन्टो ईवो का, जिसे लाॅन्च करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, साथ ही कंपनी ने इस हैचबैक की एडवांस बुकिंग 50,000 रूपए से पहले ही शुरू कर दी थी। इस कार में 1.4-लीटर का इंजन लगा है जो 145 बीएचपी पावर देगा। इस हैचबैक कार की कीमत 8.8 लाख रूपए के करीब होगी जिसका सीधा मुकाबला फाॅक्सवेगन पोलो से होगा।

    अधिक पढ़ें : फिएट ने वेबसाइट पर दिखाई नई पुन्टो अबर्थ

    4. शेवरले ट्रेलब्लेज़र

    अब लिस्ट में बारी है शेवरले की प्रीमियम एसयूवी ट्रेलब्लेज़र की जो इसी महिने के बीच में लाॅन्च होगी। इससे पहले कई बार इसे स्पाईड किया जा चुका है, जिसकी खबरें हम हमारी वेबसाइट पर प्रकाषित कर चुके हैं। शेवरले ट्रेलब्लेज़र का ग्राउण्ड क्लेरेन्स 241एमएम है जो खासा प्रभावित करता हैै, वहीं इसका दमदार इंजन 200बीएचपी पावर के साथ 500एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा जो इस सेग्मेंट में सबसे बेहतर है। यह एसयूवी केवल आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 4×2 वेरिएंट में उपलब्ध होगी जिसे सीबीयू रूट के जरिए इण्डियन मार्केट में उतारा जाएगा। ट्रेलब्लेज़र की अनुमानित कीमत 25 लाख रूपए है जिसका सीधा मुकाबला टोयोटा फोरच्यूनर से होगा।

    अधिक पढ़ें : राजधानी जयपुर में कैद हुई शेवरले ट्रेलब्लेज़र

    5. आॅडी क्यू-7

    इस लिस्ट में आखिरी नाम है लक्जरी आॅटोमोबाइल कंपनी आॅडी क्यू-7 का, जिसे लाॅन्च करने की करीब-करीब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस कार में 3.0- लीटर का वी-6 इंजन दिया जाएगा जो 272 बीएचपी पावर और 600 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। इस लग्ज़री कार में 8-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन लगे होंगे, वहीं इसमें आॅडी का क्वाट्रो एड्ब्ल्यूडी (AWD) सिस्टम भी दिया जाएगा। आॅडी क्यू-7 की कीमत 75 लाख रूपए के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    अधिक पढ़ें : आॅडी ने दिखाई अपनी इलेक्ट्रिक कार ‘ई-ट्राॅन क्वाट्रो’

    6. मर्सिडीज़-बेंज जीएलई-क्लास

    इस साल हर महीने लगाजार लाॅन्च करने वाली मर्सिडीज़-बेंज का नाम इस लिस्ट में न आता तो शायद यह लिस्ट पूरी नहीं होती। मर्सिडीज़-बेंज अपनी मिड साइज प्रीमियम एसयूवी जीएलई-क्लास को भारत में 14 अक्टूबर को लाॅन्च करेगी। मर्सिडीज़ की यह नई कार एम-क्लास की जगह लेगी। यह एम-क्लास का अपडेट वर्जन ही है लेकिन अब इसे एक रिफ्रेश लुक के साथ एक नया नाम जीएलई-क्लास भी दिया गया है। अपने सेग्मेंट में मर्सिडीज़.बेंज जीएलई का मुकाबला बीएमड्ब्ल्यू एक्स-3, आॅडी क्यू-5 और हालही में लाॅन्च हुई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स से होगा।

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़ की बड़ी घोषणा, भारत में करेगी 1,000 करोड़ का निवेश

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है