अपकमिंग अपडेटेड एंड्रॉइड-11 ओएस में मिलेगा वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो
इस फीचर के आ जाने से आपको अपनी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से फोन कनेक्ट करने के लिए यूएसबी केबल की जरूरत ही नही पड़ेगी।
- Write a कमेंट

- एंड्रॉइड-10 के साथ फिलहाल ये फीचर गूगल और सैमसंग के कुछ चुनिंदा फोन में है मौजूद
- नया फीचर आपके फोन की पहचान करते हुए उससे सीधा कनेक्ट हो जाएगा।
स्मार्टफोन में जल्द ही गूगल का अपकमिंग एंड्रॉइड-11 ओएस अपडेट मिलने जा रहा है। मगर इससे जुड़ी एक अच्छी खबर कार ओनर्स के लिए भी है। इस अपडेट के साथ अब एंड्रॉइड ऑटो में एक नया फीचर भी शामिल हो रहा है।
गूगल के एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट पेज में एंड्रॉइड 11 के साथ फोन में वायरलैस कनेक्टिविटी का जिक्र किया गया है।
हालांकि गूगल और सैमसंग के कुछ चुनिंदा फोन में एंड्रॉइड 10 के साथ वायरलैस कनेक्टिविटी का फीचर दिया है जिसे ऑपरेट करने के लिए कुछ अतिरिक्त आवश्यकताएं पूरी होनी चाहिए जो इस प्रकार है:
- कार में वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी का फीचर होना चाहिए
- एंड्रॉइड ऑटो वाले स्मार्टफोन में एक्टिव डेटा प्लान के साथ एंड्रॉइड ऑटो एप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए
- एंड्रॉयड 11.0 में किसी भी स्मार्टफोन को बिना केबल के कनेक्टेट किया जा सकेगा, बशर्ते वो 5जीएचजेड वाईफाई कनेक्टिविटी सपोर्ट करता हो।
- एंड्रॉइड 10.0 वाला गूगल या सैमसंग स्मार्टफोन
- एंड्रॉइड 9.0 के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8,गैलेक्सी एस8 प्लस या नोट 8
एंड्रॉइड का 11वां अपडेटेड वर्जन सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस नए अपडेट के बाद इसका मुकाबला अपने प्रमुख प्रतिद्वंदी एपल कारप्ले से होगा। बता दें कि आईफोन में कार-की फीचर के साथ एपल की स्मार्टफोन कनेक्टिविटी एप में वायरलैस कनेक्टिविटी का फीचर पहले से ही दिया जा रहा है।














