• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    इस लिस्ट में टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर भी शामिल हैं

    रौनक
    रौनक
    published on दिसंबर 06, 2017 18:28 ist
    info icon
    published onDec 06, 2017 18:28 IST
    last updated onDec 06, 2017 18:28 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota year-end offers

    टाटा, रेनो और हुंडई के बाद अब टोयोटा भी डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। दिसंबर महीने में अपनी बिक्री बढ़ाने और पुराने स्टॉक को निपटाने के लिए टोयोटा ‘रिमेंबर दिसंबर’ स्कीम लेकर आई है। यह ऑफर 31 दिसंबर तक मान्य है। इस ऑफर में कैमरी, प्रियस और एलसी रेंज को छोड़कर कंपनी की सभी कारों को शामिल किया गया है।

    यहां देखिए टोयोटा की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...

    टोयोटा इटियॉस रेंज

    • प्लेटिनम इटियॉस: पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट प्लेटिनम इटियॉस पर 50,000 रूपए की छूट दी जा रही है।
    • इटियॉस लिवा: सितंबर 2016 में लॉन्च हुई अपडेट इटियॉस लिवा पर 30,000 रूपए के फायदे दिए जा रहे हैं।
    • इटियॉस क्रॉस: इस पर 40,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

    टोयोटा कोरोला

    टोयोटा ने मार्च 2017 में कोरोला का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया था। अपडेट मॉडल पर 60,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को इस कार पर 40,000 रूपए के अतिरिक्त लाभ भी मिल रहे हैं।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा

    Toyota Fortuner

    फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा कंपनी की भारत सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। ज्यादा मांग के कारण ये लंबे वेटिंग पीरियड पर चल रही है। वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए कंपनी ने इन कारों का प्रोडक्शन तेज कर दिया है। दिसंबर ऑफर के तहत इन दोनों कारों पर टोयोटा फाइनेंशियल सर्विस की ओर से आकर्षक ब्याज दर पर फायनेंस मुहैया कराया जा रहा है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है