• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले दिखी नई होंडा सिविक

    नई सिविक के टॉप वेरिएंट जेडएक्स की तस्वीरें सामने आई हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 12, 2019 15:12 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2019 15:10 IST
    last updated onFeb 12, 2019 15:12 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Honda Civic

    होंडा की सिविक सेडान फिर से भारत में वापसी करने वाली है। भारत में कंपनी दसवीं जनरेशन की सिविक लाएगी। इसे मार्च 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं।  

    कैमरे में कैद हुई कार के बूट लिड पर जेडएक्स बैजिंग दी गई है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सिविक के वेरिएंट को सिटी सेडान के वेरिएंट वाले नाम से पेश किया जा जाएगा। सिटी सेडान चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध है। नई सिविक पहले की तरह दो वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स में आ सकती है।

    2019 Honda Civic

    नई सिविक में पुराने मॉडल वाला 1.8 लीटर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। चर्चाएं ये भी हैं कि कंपनी इस में अपडेट 1.8 लीटर इंजन भी दे सकती है। 1.8 लीटर इंजन अब होंडा की अर्थ ड्रीम सीरीज का हिस्सा है। पहले यह इंजन 132 पीएस की पावर और 171 एनएम का टॉर्क देता था, जो अपडेट होने के बाद 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    नई सिविक को डीज़ल इंजन के साथ भी पेश किया जाएगा। डीज़ल वेरिएंट में सीआर-वी वाला 1.6 लीटर आई-डीटेक इंजन दिया जा सकता है, जो 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। लॉन्च के वक्त डीज़ल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

    नई सिविक फीचर लोडेड कार होगी। इस में अधिकांश फीचर सीआर-वी वाले होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, सनरूफ, 6 एयरबैग, एलईडी लाइटिंग और होंडा लैनवॉच कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सिविक की कीमत 16 लाख रूपए से 20 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, टोयोटा कोरोला और हुंडई एलांट्रा से होगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है